धनबाद में हथियार के बल पर ढाई लाख की खस्सी की लूट, लुटेरों की ढिठाई जान आप भी हो जाएंगे हैरान 

धनबाद के विनोद बिहारी चौक के पास हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों को धमकाया और करीब 17 खस्सी लेकर फरार हो गए.

धनबाद (DHANBAD): धनबाद में शनिवार की देर रात को हथियार के बल पर एक अजीब चोरी की वारदात हुई है. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है. सूत्र बता रहे हैं कि विनोद बिहारी चौक के पास शनिवार की देर रात को हथियार बंद बदमाशों ने पहुंचकर 17 खस्सी लूट लिए. घटना आधी रात के बाद की बताई जा रही है. बताया यह भी जा रहा है कि उस समय दुकान में एक-दो कर्मचारी भी मौजूद थे. कर्मचारियों को हथियार का भय दिखाकर कब्जे में ले लिया गया और उसके बाद खस्सी लेकर चले गए. 

अपराधी एक वाहन लेकर पहुंचे थे और घटना को अंजाम दिया 
 
अपराधी एक वाहन लेकर पहुंचे थे. पुलिस को सूचना दे दी गई है. पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. दुकान संचालक के अनुसार घटना के समय दुकान में दो कर्मचारी सो रहे थे. इसी दौरान कुछ अपराधी दुकान में घुसे और कर्मचारियों को हथियार और चापड़ दिखाकर चुप रहने की धमकी दी. कर्मचारी डर गए, उसके बाद अपराधी 17 खस्सी निकालकर कर्मचारियों के सामने लेते गए. घटना के बाद कर्मचारियों ने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया.

पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है

पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है. लेकिन अभी तक उपयोग में लाये गए वाहन और उसमें शामिल लोगों की पहचान नहीं हो सकी है. दुकान मालिक के अनुसार 17 खस्सी की कीमत लगभग ढाई लाख रूपए है. दुकान मालिक के अनुसार चोरी की यह तीसरी बारदात है. बता दे कि पूजा का माहौल अब दिखने लगा है. ऐसे में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई है. अब तक घरों में चोरी की बात सामने आ रही थी, लेकिन हाल के कुछ महीनो में पहली बार खस्सी की चोरी  की घटना सामने आई है. अपराधियों का दुस्साहस देखिए कि पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे. गाड़ी भी उनके साथ थी. खस्सी निकालने के बाद गाड़ी में लोड किया और हथियार चमकाते हुए चले गए.