बाबूलाल मरांडी से हेमंत सोरेन तक:धनबाद अभी भी देख रहा ट्रॉमा सेंटर की राह ,संचिकाओं में कैसे घूम रहे प्रस्ताव ?

झारखंड के मुख्यमंत्री तो कई हुए, स्वास्थ्य मंत्री भी कई हुए, दावे बहुत किए गए, धनबाद को सुविधा देने की घोषणा की गई. लेकिन झारखंड के 26 साल में धनबाद को एक अदद ट्रॉमा सेंटर तक नहीं मिला.

बाबूलाल मरांडी से हेमंत सोरेन तक:धनबाद अभी भी देख रहा ट्रॉमा सेंटर की राह ,संचिकाओं में कैसे घूम रहे प्रस्ताव ?

धनबाद(DHANBAD):झारखंड के मुख्यमंत्री तो कई हुए, स्वास्थ्य मंत्री भी कई हुए, दावे बहुत किए गए, धनबाद को सुविधा देने की घोषणा की गई.  लेकिन झारखंड के 26 साल में धनबाद को  एक अदद ट्रॉमा सेंटर तक नहीं मिला.  बन्ना गुप्ता जब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री थे, तब भी इस पर लंबी चौड़ी बातें हुई.  जगह निर्धारित करने तक की बातें होने लगी थी.  उम्मीद जगी थी ,लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं.  फिलहाल झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी हैं.  वह धनबाद के बगल के जिले जामताड़ा से आते हैं.  

पन्द्रह  वर्षों से की जा रही है ट्रॉमा सेंटर की मांग 

उन्हें धनबाद में ट्रॉमा सेंटर की जरूरत का पता है.  न जाने कितने लोग समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से जान गवां बैठते है.   फिर भी ट्रॉमा सेंटर नहीं बना.  धनबाद में ट्रॉमा सेंटर की मांग पिछले 15 वर्षों से की जा रही है.  इसके लिए पहले तोपचांची  और निरसा  में जमीन खोजी गई, लेकिन सरकारी फाइलों में फंसकर यह  योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई .  धनबाद में दुर्घटना से मरने वालों का आंकड़ा चौंकाने वाला है.  

पिछले साल धनबाद में ट्रॉमा सेंटर घोटाले की बात भी सामने आई थी.

उल्लेखनीय है कि पिछले साल धनबाद में ट्रॉमा सेंटर घोटाले की बात भी सामने आई थी.  बताया गया था कि धनबाद के SNMMCH  में कागज पर ट्रॉमा सेंटर चल रहा है.  2020 से ही ट्रॉमा सेंटर चलने  की बात फाइलों में दर्ज थी.  उसे समय कहा गया था कि इस ट्रॉमा सेंटर में ना कोई मरीज भर्ती होते हैं और ना इसकी निगरानी की जाती है.  ट्रॉमा सेंटर के नाम पर कुछ डॉक्टरों को कागज पर प्रतिनियुक्त  करने की भी बात सामने आई थी.  एक आंकड़े के अनुसार जनवरी 2026 से नवंबर 2026 तक धनबाद और NH  पर लगभग 208 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं , जिनमें लगभग 118 लोगों की मौत हो गई.   ऐसे में ट्रॉमा सेंटर कितना जरूरी है, यह तो सोचने और समझने वाली बात है.