धनबाद: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का मंगलवार को रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में थे. अधिवक्ता अभय कुमार भट्ट ने इसकी पुष्टि की है. दरअसल, धनबाद के बहुचर्चित मट कुरिया गोलीकांड में शुक्रवार को मन्नान मल्लिक, उनके पुत्र सहित अन्य कई को दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल की सजा हुई थी. लेकिन रांची के अस्पताल में इलाजरत होने की वजह से मन्नान मलिक की ओर से जमानत याचिका दाखिल नहीं की जा सकी थी.इस वजह से वह न्यायिक हिरासत में थे. इधर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मन्नान मल्लिक का पार्थिव शरीर को रांची कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा,फिर विधानसभा भी ले जाया जाएगा.देर रात तक उनका पार्थिव शरीर धनबाद पहुंच सकता है.

