'गैंग्स ऑफ जामताड़ा' पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 17 साइबर ठग गिरफ्तार, करोड़ों के नेटवर्क की जांच तेज

'गैंग्स ऑफ जामताड़ा' पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 17 साइबर ठग गिरफ्तार, करोड़ों के नेटवर्क की जांच तेज

धनबाद(DHANBAD): "गैंग्स ऑफ़ जामताड़ा" के खिलाफ झारखंड में पुलिस का एक्शन एक बार फिर तेज हो गया है.  बोकारो के बाद साइबर अपराध की "जननी" जामताड़ा में भी पुलिस ने धमाकेदार कार्रवाई की है.  बोकारो में जहां बिहार के आठ साइबर ठग दो दिन पहले पकड़े गए थे, वहीं जामताड़ा पुलिस ने धमाकेदार कार्रवाई करते हुए 9  को गिरफ्तार किया है.  27 मोबाइल फोन और 39 सिम कार्ड भी बरामद किया है.  इस गैंग में कई पढ़े- लिखे युवक भी हैं.  कई ऐसे युवक हैं, जो उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे थे. 

 पुलिस अब जामताड़ा के इस कुख्यात गैंग की पूरी कुंडली खंगालने में  जुट गई है.  शनिवार को जामताड़ा एसपी ने बताया कि साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था.  टीम ने करमाटांड  थाना क्षेत्र के कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की .  छापेमारी में करमाटांड  से पांच और जामताड़ा थाना क्षेत्र से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया.  पता चला है कि गिरफ्तार  शातिराना  अंदाज में लोगों को अपनी जाल में फंसाते  थे.  वह खुद को विभिन्न कंपनियों या बैंक का प्रतिनिधि बताते थे.  इसके बाद  लोगों से ठगी का काम करते थे. 

 खुद को बैंक का अधिकारी बताकर लोगों से एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी, बैंक खातों की जानकारी और अन्य गोपनीय विवरण हासिल करते थे.   जानकारी के बाद खातों से रकम निकाल ली  जाती थी.  पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड की फोरेंसिक एवं तकनीकी जांच कराई जा रही है.  इससे  साइबर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता चल सकता है. इधर ,बोकारो में  बिहार के कुख्यात ठग   डेरा जमाए हुए थे और यहीं से "ऑपरेशन" चला रहे थे.    बोकारो पुलिस ने कई राज्यों में सक्रिय साइबर गिरोह के नौ  ठगो  को पकड़ा. यह गिरोह  टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के प्रतिनिधि तथा बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठग  रहे थे. 

 सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी में किराए के मकान लेकर अड्डा चला  रहे थे.  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोग फोन कर खुद को टूर एंड ट्रेवल्स का एजेंट बताते थे.  अपने को बैंक कर्मी  भी बताते थे.  विभिन्न योजनाओं, केवाईसी अपडेट, टिकट बुकिंग, रिफंड और खाते से जुड़ी बातों  का झांसा देकर बैंकिंग जानकारी लेते थे और फिर खातों से रुपए उड़ा लेते थे.  पुलिस ने उनके पास से 18 बैंक पासबुक, 10 मोबाइल फोन, 8 सिम, 10 डेबिट कार्ड, तीन चेक बुक,नगद  रुपए  बरामद किए हैं. जांच के दौरान एक बैंक खाते में ₹5,00,000 से अधिक की राशि होने पर उसे होल्ड करा  दिया गया है.  इसके अलावे 17 अन्य बैंक खातों की भी जांच की जा रही है.  पुलिस मान  रही है कि इन खातों में साइबर ठगी की रकम जमा की गई है.  गिरोह का सरगना बिहार के नवादा में बैठा था   और वहीं से फोन के माध्यम से गिरोह  चला  रहा था.  पुलिस अब सरगना को पकड़ने को  सक्रिय हो गई है.