BIG BREAKING: धनबाद में अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, कुल चार को पुलिस ने किया अरेस्ट
धनबाद में बुधवार की रात को पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ हो गई है.दो क्रिमिनल्स के घायल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार वासेपुर में फायरिंग करने वाले अपराधी इसमें शामिल हैं .
धनबाद (DHANBAD): धनबाद में बुधवार की रात को पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ हो गई है. दो क्रिमिनल्स के घायल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार वासेपुर में फायरिंग करने वाले अपराधी इसमें शामिल हैं.
बताया जाता है कि गैंगस्टर फहीम खान के भाई सहित तीन लोगों पर फायरिंग करने वाले चंदन ठाकुर, अपने मामा और एक अन्य के साथ ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में छुपे हुए थे .पुलिस जब उन्हें पकड़ने गई, तो फायरिंग शुरू कर दी गई.
जवाबी कार्रवाई में चंदन ठाकुर को गोली लगी है. दूसरा भी घायल हुआ है. पुलिस इसके अलाव दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है. यानी कुल चार अरेस्ट हुए हैं. सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस को खबर थी कि वासेपुर के भूली मोड़ में चंदन ठाकुर ने गोली चलाई थी, जबकि उसका एक साथी बाइक चला रहा था.
बता दे कि सोमवार को दिनदहाड़े वासेपुर के भूली मोड़ में फायरिंग हुई थी. इस फायरिंग में गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान, एक दुकानदार तथा उत्तर प्रदेश से आई एक युवती घायल हो गई थी. अपराधी एक मोटरसाइकिल पर आए थे और अंधाधुंध फायरिंग कर निकल गए थे.गिरफ्तार अपराधी कई जगहों पर छुप कर रह रहे थे. घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर गई है.