ईडी का एक्शन: धनबाद से बंगाल तक कोयले के अवैध कारोबारियों की क्यों हल्क सूख रही, बढ़ेगा जांच का दायरा

ईडी का एक्शन: धनबाद से बंगाल तक कोयले के अवैध कारोबारियों की क्यों हल्क सूख रही, बढ़ेगा जांच का दायरा

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद से लेकर बंगाल तक अवैध कोयला करोबारियों की हल्क सूख रही है. जैसे -जैसे ईडी की जाँच आगे बढ़ रही है,नए -नए खुलासे की सम्भावनएं बढ़ती जा रही है. अवैध कोयला खनन और तस्करी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को सिर्फ धनबाद के ही कारोबारियों  के ठिकाने को नहीं खंगाला  बल्कि बंगाल के कई जगहों पर भी छापेमारी हुई.  सूचना के मुताबिक कोलकाता, उत्तर 24 परगना, आसनसोल, दुर्गापुर, रानीगंज के भी विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई हुई. 

कोयला खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की सबसे बड़ी कार्रवाई 

यह  अवैध कोयला खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.  बंगाल के दक्षिण कोलकाता, साल्ट लेक तक कार्रवाई पहुंची।  जबकि झारखंड में भी 16 से अधिक जगहों पर जांच पड़ताल की गई.  सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की लगभग दो दर्जन जगहों पर  एक साथ छापेमारी हुई.  जांच के दायरे में कई बड़े कारोबारी है.  छापेमारी के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, पेनड्राइव और अन्य डिजिटल सामग्री जब्त  की है . ईडी की पहले की  जांच के दौरान   जानकारी मिली थी कि वर्ष 2021 से झारखंड के कई खदानों से कथित रूप से अवैध  तरीके से कोयला निकालकर पश्चिम बंगाल में तस्करी की जा रही थी.  इस नेटवर्क में कई प्रभावशाली लोगों की  भी भूमिका की जांच चल रही है.  ईडी  जांच का दायरा और भी बढ़ा सकती है.  इस दायरे में अधिकारी से लेकर नेता भी आ सकते हैं.  सूत्रों के मुताबिक पहले की गई छापेमारी में मिली सूचनाओं के आधार पर मंगलवार को छापेमारी की गई. नवंबर 25 में इसी मामले में ईडी  ने बड़ी छापेमारी की थी.  

पिछले साल नवंबर में हुई रेड  में मिले थे सुराग 

उस दौरान टीम को भारी मात्रा में नगदी, जमीन के दस्तावेज मिले थे.  सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई से मिले सुराग  के आधार पर फिलहाल जाँच चल रही है. धनबाद में सूत्रों के अनुसार  जिन जगहों पर छापेमारी हुई है, उनमें गांगुली कॉम्प्लेक्स स्थित एसके शर्मा का कार्यालय,टिकियापाड़ा में अनिल गोयल का आवास,अनिल गोयल के करीबी सबीर आलम का ठिकाना,लोयाबाद में डिप्टी मेयर के भाई हरेंद्र चौहान का आवास,झरिया में गणेश यादव का घर,शिमला बहाल (झरिया) में रंजीत सिंह का आवास,बैंक मोड़ में पप्पू मंडल का ठिकाना,शेखर यादव का आवास,तेतुलिया में रोहित यादव का घर,नालंदा कॉटेज में माधव सिंह का आवास,रितेश शर्मा के राज आंगन में कार्रवाई,कपुरिया जोरिया स्थित अनिल गोयल के भट्ठे पर कार्रवाई,लोदना (झरिया) में ओम प्रकाश सिंह एवं रंजीत सिंह के आवास,लोदना में विजय पासवान का घर,बैंक मोड़ स्थित शांति भवन में हार्डकोक कारोबारी अमन कनोड़िया के कार्यालय ,चौथाईकुली (झरिया) में सुभाष साव के आवास शामिल हैं.