ढुल्लू महतो के विधायक भाई ने अब संभाला मोर्चा ,जयराम महतो को "गिरगिट" तो देवेंद्र महतो को "भेड़ा" कह दिया
सांसद ढुल्लू महतो और विधायक जयराम महतो के बीच छिड़ी जुवानी जंग के बीच अब सांसद के विधायक भाई शत्रुघ्न महतो ने मोर्चा संभाल लिया है . उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम महतो और देवेंद्र नाथ महतो पर तेज हमला बोला है. देवेंद्र नाथ महतो को तो उन्होंने नेता नहीं "भेड़ा" तक कह दिया है.
धनबाद(DHANBAD): सांसद ढुल्लू महतो और विधायक जयराम महतो के बीच छिड़ी जुवानी जंग के बीच अब सांसद के विधायक भाई शत्रुघ्न महतो ने मोर्चा संभाल लिया है . उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम महतो और देवेंद्र नाथ महतो पर तेज हमला बोला है. देवेंद्र नाथ महतो को तो उन्होंने नेता नहीं "भेड़ा" तक कह दिया है. इसके पहले सांसद ढुल्लू महतो ने जेएलकेएम के नेताओं को "कुत्ता" कहा था. मीडिया से बात करते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि गिरगिट से भी अधिक तेजी से रंग जयराम महतो बदलते है. कब क्या वह कहेंगे, क्या करेंगे, वह खुद नहीं जानते. हमेशा बेतुका बात बोलते हैं.
गिरगिट से भी तेज रंग बदलते है जयराम महतो
विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि उनके भाई बाघमारा से तीन बार के विधायक हैं और चौथी पर अपार समर्थन से सांसद बने है. 2005 से वह चुनावी राजनीति में आए और उसके बाद लगातार उनके समर्थकों की संख्या बढ़ती जा रही है. यह हम नहीं, आंकड़े बताते हैं. उन्होंने कहा कि जयराम महतो वही बात कहते हैं, जो विरोधी बोलते रहते है. विरोधियों की बातों की कॉपी कर वह अनर्गल आरोप लगाते है. विरोधी भी जयराम महतो को ऐसा ही कुछ करने के लिए प्रेरित करते है. शत्रुघ्न महतो ने पूछा कि जिस आंदोलन को लेकर जयराम महतो आगे चले थे, उस आंदोलन का क्या हुआ? उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है. वह लगातार हम दोनों भाइयों की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता मालिक है, जनता ने आशीर्वाद दिया है और आगे भी देती रहेगी.
देवेंद्र नाथ महतो के बारे में शत्रुघ्न महतो ने की तल्ख़ टिप्पणी
जब उनसे देवेंद्र नाथ महतो के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब बहुत तल्ख़ था. शत्रुघ्न महतो ने कहा कि वह नेता नहीं, भेड़ा है. उसे बोलने तक नहीं आता. बोलने की तमीज नहीं है, वैसे लोगों की बातों का जवाब देना भी उचित नहीं है. बता दें कि देवेंद्र नाथ महतो ने अभी हाल ही में सिल्ली में सांसद ढुल्लू महतो का पुतला दहन किया था और सांसद ढुल्लू महतो को चुनौती दी थी कि अगर वह बहुत अधिक ताकतवर हैं तो एक सप्ताह के अंदर रांची और सिल्ली में प्रवेश कर दिखाएं, उन्हें उनके औकात का पता चल जाएगा। दरअसल, सांसद ढुल्लू महतो और विधायक जयराम महतो के बीच लंबे समय से जुवानी जंग छिड़ी हुई है. अभी हाल ही में बारामुड़ी खटाल को लेकर चल रहा विवाद के बाद फिर से तेज हो गया है. आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इस बीच सांसद ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो ने मोर्चा संभाल लिया है. देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के बीच की जवानी जंग कहां जाकर ठहरती है?