ढुल्लू महतो Vs जयराम महतो: सांसद की ललकार पर विधायक की हुंकार, आखिर क्यों आरोपों का पुलिंदा लेकर घूम रहे दोनों नेता ?
धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनावी चुनौती भी दी.
धनबाद (DHANBAD): सांसद ढुल्लू महतो ने शनिवार को चर्चित विधायक जयराम महतो के गढ़ में पहुंचकर उन्हें ललकारा, तो विधायक जयराम महतो शनिवार की देर शाम धनबाद आकर ढुल्लू महतो को इलाज करने की सलाह दे दी. साउथ की भी पोल-पट्टी खोलने की बात कह डाली. ढुल्लू महतो ने जहां जयराम महतो को कमजोर बताया, वही विधायक ने सांसद पर कोयले के अवैध कारोबार से जुड़े होने का सीधा आरोप लगा दिया. विधायक ने कहा कि कौन कमजोर है और कौन मजबूत, इसका फैसला अब हो ही जाना चाहिए.
कौन कितना मजबूत, इसका फैसला अब हो जाना चाहिए
सांसद धनबाद अथवा गिरिडीह, जिस जगह को चुनना चाहे, निर्दलीय चुनाव में उतरे. जयराम महतो भी निर्दलीय चुनाव लड़ेगा, परिणाम बता देगा कि कौन मजबूत है और कौन कमजोर? दोनों नेताओं के इस बयानबाजी के बाद पूरे झारखंड की राजनीति एक तरह से गरमा गई है. सांसद ढुल्लू महतो शनिवार को किसी कार्यक्रम में डुमरी गए हुए थे, तो जयराम महतो किसी अधिकारी से मिलने के लिए धनबाद पहुंचे थे. ढुल्लू महतो का आरोप है कि विधायक घूम घूम कर बड़े-बड़े माफियाओं से मिलकर चंदा उगाही कर रहे हैं. सांसद ने जयराम महतो के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें लाल खंड की बात थी. सांसद ने कहा कि जयराम महतो को यह मालूम होना चाहिए कि 20 साल पहले लोगों में डर, परेशानी, बेचैनी थी. घर का कोई सदस्य अगर लौटने में देर कर देता, तो पूरा परिवार चिंता में डूब जाता था.
क्या 20 साल पुराने समय में झारखंड को वापस लाने के लिए बनाया है विधायक ?
उन्होंने डुमरी के लोगों से पूछा कि क्या 20 साल पुराने झारखंड को वापस ले जाने के लिए जयराम महतो को विधायक बनाया है? पलटवार करते हुए जयराम महतो ने कहा कि वह अपना इलाज कराये. विधायक ने ढुल्लू महतो पर कोयला के अवैध कारोबार से जुड़े होने का आरोप लगाया और कहा कि वह जहां से पहले प्रतिनिधि थे, वहां की जनता त्राहिमाम कर रही है, लेकिन इसकी चिंता ढुल्लू महतो जी को नहीं है. वह कोयला के कारोबार में शामिल हो गए हैं. विधायक ने यह भी कहा कि कोयल का चरित्र होता है, खुद जलकर दूसरों के घर को रोशन करना, लेकिन सांसद ढुल्लू महतो, इस चरित्र से बिल्कुल अलग काम करते है.
दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ आरोपों का पुलिंद खोल दिया है
दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ आरोपों का पुलिंद खोल दिया है. डुमरी के सुरही गांव पहुंचकर ढुल्लू महतो ने जयराम महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पूरे झारखंड में घूम-घूमकर बड़े-बड़े माफिया से मिलकर चंदा उठाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जो गरीब और किसान का बेटा झारखंड को विकास की ओर ले जाने का काम कर रहा है, तो जयराम महतो उसका विरोध करते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाहरी लोगों के विरोध के नाम पर भी पैसा लिया जा रहा है.
जयराम महतो के किस बयान पर सवाल उठाया सांसद ने
सांसद ने जयराम महतो के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें 20 साल पीछे जाने और उस दौर में क्षेत्र के लालखंड के रूप में पहचान थी. ढुल्लू महतो ने कहा कि जयराम महतो को यह भी मालूम होना चाहिए कि 20 साल पहले लोगों में परेशानी, बेचैनी और डर का माहौल था. घर का कोई सदस्य अगर लौटने में देर कर देता था, तो पूरा परिवार इस चिंता में रहता था कि वह सही-सलामत वापस आएगा या नहीं? उन्होंने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि क्या इसी 20 साल पुराने झारखंड को वापस लाने के लिए जयराम महतो को विधायक बनाया गया है?
विधायक ने सांसद पर किया है बड़ा पलटवार
इधर, शनिवार की देर शाम धनबाद पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी सांसद ढुल्लू महतो पर पलटवार किया. उन्होंने ढुल्लू महतो के संसदीय क्षेत्र में ही उन्हें अपना इलाज कराने की हिदायत दे डाली और कहा कि वह किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें, चाहे धनबाद हो या गिरिडीह. अगर वह निर्दलीय प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरते हैं, तो वह भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उनके सामने चुनाव लड़ेंगे. इसके बाद पता चल जाएगा कि कौन कितना बड़ा है. जयराम महतो ने कोयला और कोयलांचल में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं को लेकर भी सांसद पर निशाना साधा.
धनबाद और डुमरी की राजनीति क्या अब बदलेगी
उन्होंने कहा कि वह मिट्टी से बने हैं और मिट्टी में ही मिल जाएंगे, लेकिन कोयले से नहीं बने हैं. उन्होंने कहा कि कोयलांचल में लगभग आधा दर्जन से अधिक जगहों पर घटनाएं हो चुकी हैं. कहीं लोग जमीन के नीचे जा रहे हैं तो कहीं घर-मकान और जमीन धंसान की चपेट में आ रहे हैं. जयराम महतो ने इन घटनाओं के लिए कहीं न कहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अतीत और उनकी भूमिका को जिम्मेदार बताया.दोनों नेताओं के बीच लगातार बढ़ रही बयानबाजी से धनबाद और डुमरी की राजनीति में आने वाले दिनों में सियासी टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.
रिपोर्ट -प्रकश महतो