ढुल्लू महतो VS अरूप चटर्जी: फिर गरमाई निरसा की राजनीति,सांसद बताएं कब शुरू होगा एलिवेटेड फ्लाईओवर?

धनबाद के निरसा का राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म होगा। विधायक अरूप चटर्जी ने सांसद ढुल्लू महतो को एक बार फिर निशाने पर लिया है और उन पर "पेटी ठेकेदार" का आरोप लगा दिया है

ढुल्लू महतो VS अरूप चटर्जी: फिर गरमाई निरसा की राजनीति,सांसद बताएं कब शुरू होगा एलिवेटेड फ्लाईओवर?

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के निरसा का राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म  होगा।  विधायक अरूप चटर्जी ने सांसद  ढुल्लू  महतो को एक बार फिर निशाने पर लिया है और उन पर "पेटी ठेकेदार" का आरोप लगा दिया है.  निरसा  में प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर  का काम चालू होने में हो रही देरी पर विधायक  अ रूप चटर्जी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है.  उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्य को लेकर अब तक संबंधित एजेंसी से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई ही.  यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।  विधायक ने कहा कि हमारी मांग है कि एलिवेटेड फ्लाईओवर  की एस्टीमेट की कॉपी सेवजनिक की  जाए.  फ्लाईओवर  में टाटा का सरिया  लगाया जाए और यहां के बेरोजगार युवकों को काम  दिया जाए. 

विधायक का सवाल : गोविंदपुर में क्यों लगाया जा रहा लोकल सरिया 
 
विधायक ने कहा कि गोविंदपुर फ्लाईओवर के ठेकेदार को ही निरसा  का काम मिला है.  गोविंदपुर में कम मात्रा में लोकल युवा काम  कर रहे हैं.  निरसा  में वह ऐसा नहीं होने देंगें।  उन्होंने एलिवेटेड फ्लाईओवर  में लोकल सरिया  के बजाय टाटा की छड़ लगाने की मांग की है.  उन्होंने सवाल किया है कि लोकल सरिया  लगने से कितना दिन एलिवेटेड रोड टिक पाएगा? विधायक ने तंज कसते  हुए कहा कि भाजपा की सरकार में निरसा में बरबेंदिया  पुल का निर्माण हो रहा था, उसका क्या हाल हुआ ,सब जानते हैं.  विधायक ने कहा कि हम न्यूनतम मजदूरी की मांग करते हैं, लोकल सरिया नहीं  लगाने की बात कहते हैं, इस पर सांसद  ढुल्लू महतो को जांच करानी चाहिए।  लेकिन जांच की मांग करने पर सांसद  भड़क जाते हैं.  उन्होंने कहा कि निरसा  में एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण नहीं शुरू होता है तो   बड़ी लड़ाई लड़नी होगी। 

विधायक का दावा ;निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं 

 विधायक ने स्पष्ट किया कि निरसा  की जनता के हित में और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।  उल्लेखनीय है कि निरसा  में फ्लाईओवर को लेकर पिछले दिनों निरसा  विधायक और सांसद  में विवाद छिड़ गया था.  धरना- प्रदर्शन और रैली हुई थी.  सांसद ढुल्लू  महतो का आरोप था कि निरसा  विधायक विकास विरोधी हैं.  वह विकास के कार्यों में अड़ंगा  डाल रहे हैं, जबकि निरसा  विधायक का कहना था कि वह काम में अड़ंगा  नहीं डाल रहे हैं, बल्कि एलिवेटेड फ्लाईओवर  के एस्टीमेट को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं ।  गुणवत्ता बनाए रखने का डिमांड कर रहे हैं.  स्थानीय लोगों को रोजगार की बात कर रहे हैं.  विवाद की वजह से अथवा  अन्य कारणों  से निरसा  में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है.  एक बार फिर विधायक सवालों को लेकर सामने आए हैं.  कहा है कि सांसद बताएं कि निरसा में एलिवेटेड फ्लाईओवर  का काम कब शुरू होगा?