धनबाद कोर्ट में पेश हुए ढुल्लू महतो ,खुद को बताया निर्दोष ,पढ़िए किस मामले में न्यायालय में पेश हुए थे 

सांसद ढुल्लू महतो शनिवार को धनबाद कोर्ट में हाजिर हुए. कांग्रेस नेता राम - रहीम की हत्या की सुपारी देने एवं षड्यंत्र कर फायरिंग करवाने के मामले में शनिवार को धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में सुनवाई हुई.
धनबाद कोर्ट में पेश हुए ढुल्लू महतो ,खुद को बताया निर्दोष ,पढ़िए किस मामले में न्यायालय में पेश हुए थे

धनबाद(DHANBAD): सांसद ढुल्लू महतो  शनिवार को धनबाद कोर्ट में हाजिर हुए.  कांग्रेस नेता राम - रहीम की हत्या की सुपारी देने एवं षड्यंत्र कर फायरिंग करवाने के मामले में शनिवार को धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में सुनवाई हुई.  सुनवाई  के दौरान अदालत में भाजपा सांसद ढुल्लू महतो   और उनके सहयोगी भी कोर्ट में पेश हुए. 

 सांसद और अन्य का सफाई बयान  दर्ज किया गया.  सभी ने अपने को निर्दोष बताया।  उल्लेखनीय है कि रामेश्वर तुरी  की शिकायत पर 2022 में केंदुआडीह  थाने में तत्कालीन विधायक और अब सांसद ढुल्लू महतो , दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की  डोम  के खिलाफ केंदुआडीह  थाने में मामला दर्ज किया गया था.  प्राथमिकी  के अनुसार 12 अक्टूबर 2022 की दोपहर  रामेश्वर तुरी   नदी से नहा कर आ रहे थे कि सरकारी स्कूल के समीप 10 - 12 लोग बैठे थे. 

 एक दूसरे से बात कर रहे थे कि ढुल्लू महतो ने राम- रहीम को मारने की सुपारी 5 लाख में दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की  डोम  को दी है.  आरोप  है कि उन लोगों द्वारा रामेश्वर तुरी के भतीजे के ऊपर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह जख्मी हो गया था.  बता दें कि कांग्रेस नेता राजकुमार महतो उर्फ राम और असलम मंसूरी उर्फ रहीम की जोड़ी धनबाद में मशहूर है.