ढुल्लू महतो Vs अरूप चटर्जी:अलर्ट मोड में प्रशासन,क्यों नहीं मिली माले के कार्यक्रम की प्रशासनिक अनुमति
धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो और विधायक अरूप चटर्जी के बीच बढ़ते सियासी तनाव के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए माले के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासनिक अनुमति नहीं दी गई. जानिए इसके पीछे की पूरी वजह.
धनबाद: धनबाद के निरसा में प्रशासन आज पूरी तरह से अलर्ट मोड में है.अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है.इधर, निरसा में भाजपा की रैली को प्रशासनिक अनुमति मिल गई है .सूत्र बता रहे हैं कि पहले आवेदन प्राप्त होने के आधार पर सांसद ढुल्लू महतो की रैली को अनुमति दी गई है.
वहीं लगभग उसी स्थान और एक ही समय के लिए बाद में आवेदन देने के कारण निरसा विधायक का अरूप चटर्जी को अनुमति नहीं मिल सकी है. बताया जाता है कि एक ही दिन और एक ही स्थान पर दो बड़े राजनीति कार्यक्रम से विधि व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्दे नजर प्रशासन ने यह कदम उठाया है. वैसे प्रशासन विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है.
उल्लेखनीय है कि निरसा में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर बुधवार को सांसद का भी कार्यक्रम है, तो विधायक भी कार्यक्रम करने जा रहे हैं. सांसद का आरोप है कि विधायक रंगदारी के लिए काम नहीं होने दे रहे हैं ,जबकि विधायक का कहना है कि निरसा में वह माफिया तत्वों को पनपने नहीं देंगे .दरअसल, पिछले कई दिनों से सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच जुवानी जंग छिड़ी हुई है .
निरसा विधायक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाते हैं ,तो सांसद ढुल्लू महतो इस पर पलटवार करते हैं. आज के कार्यक्रम को दोनों दलों के "ताकत "के रूप में भी देखा जा रहा है .दोनों तरफ से जोर आजमाइश चल रही है. जानकारी के अनुसार भाजपा का टेंट हाथ बाड़ी में बनाया गया है जबकि माले का टेंट गोपालगंज के जगन्नाथ मंदिर के पास बनाया गया है.