धनबाद के युवक की मुंबई में करेंट लगने से मौत, गांव में पसरा मातम

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय बिजली मिस्त्री विकास कुमार महतो की महाराष्ट्र के मुंबई क्षेत्र में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विकास बिजली लाइन पर काम कर रहे थे इस दौरान करंट की चपेट में आ गए,

धनबाद के युवक की मुंबई में करेंट लगने से मौत, गांव में पसरा मातम

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय बिजली मिस्त्री विकास कुमार महतो की महाराष्ट्र के मुंबई क्षेत्र में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विकास बिजली लाइन पर काम कर रहे थे इस दौरान करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी.जानकारी के मुताबिक विकास अहिल्यानगर स्थित सद्गुरु इलेक्ट्रिकल्स ट्रेडर्स में बिजली मिस्त्री के पद पर कार्यरत था.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वही पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से शव उसके पैतृक गांव जयनगर पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकरी के मुताबिक विकास कुमार के 3 बच्चे है.जिनके सर से पिता का साया उठ चूका है.घटना की जानकारी जैसे ही सांसद ढुल्लू महतो महतो को मिली तो जयनगर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.

परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन

सांसद ने महाराष्ट्र के डीजीपी से फोन पर बात कर कंपनी का पता लगाते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर राज्य सरकार की रोजगार व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए.

रिपोर्ट-नीरज कुमार