Dhanbad News: कतरास के बंद कमरे से दुर्गंध आने के बाद क्यों फ़ैली सनसनी,पुलिस पहुंची तो क्या हुआ?
कतरास के रानी बाजार में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे से तेज दुर्गंध निकलने लगी.
कतरास के रानी बाजार में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे से तेज दुर्गंध निकलने लगी.
धनबाद(DHANBAD) | कतरास के रानी बाजार में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे से तेज दुर्गंध निकलने लगी. आनन् -फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची, फिर दरवाजा तोड़कर भीतर गई, तो सन्न रह गई. कमरे के भीतर एक लाश पड़ी हुई थी. लाश पूरी तरह से फुल चुकी थी. हालांकि काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान नीरज सिन्हा के रूप में हुई है.
वह अकेले रहते थे, कई दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकले थे. लोग पहले से ही उन्हें नहीं देख रहे थे , लेकिन जब कमरे के अंदर से दुर्गंध आने लगी, तो आसपास के लोगों को किसी अनिष्ट की आशंका हुई. फिर पुलिस को सूचना दी गई. बताया जाता है कि मृतक सहदेव सिंह के मकान में किराए पर रहते थे. वह अविवाहित थे और अकेले ही रहते थे. वह कई दिनों तक कमरे से बाहर नहीं निकले थे , दो-चार दिनों तक उनकी कोई गतिविधि नहीं दिखने के बाद आसपास के लोगों को संदेह हुआ. फिर तो कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी.
इसके बाद अन्य किराएदारों ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी. मकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और कतरास पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर में लाश मिली। शव पूरी तरह से फुल चुका था. शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।