धनबाद के डिप्टी मेयर के भाई पर पुलिस कर्मियों को पीटने का आरोप ,थाना पंहुचा मामला तो क्या हुआ ?
धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान के भाई पर एफआईआर दर्ज हुई है. डिप्टी मेयर के भाई हरेंद्र चौहान पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का आरोप लगा है.
धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान के भाई पर एफआईआर दर्ज हुई है. डिप्टी मेयर के भाई हरेंद्र चौहान पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का आरोप लगा है.
धनबाद(DHANBAD) | धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान के भाई पर एफआईआर दर्ज हुई है. डिप्टी मेयर के भाई हरेंद्र चौहान पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का आरोप लगा है. हरेंद्र चौहान झामुमो से जुड़े हुए है. वह संगठन में पदाधिकारी बताए जाते हैं. हरेंद्र चौहान, चंदन चौहान समेत अन्य लोगों पर शुक्रवार को धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. अब जाकर सूचना सार्वजनिक हुई है.
पुलिसकर्मी अजीत कुमार सिंह ने दर्ज कराई है प्राथमिकी
जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी अजीत कुमार सिंह ने धनबाद थाने में दी शिकायत में कहा है कि वह गुरुवार की रात अपने दोस्त पुलिसकर्मी पंकज कुमार सिंह के साथ घर लौट रहे थे. आरोप लगाया है कि संगम होटल, बारामुड़ी से आगे पुष्प वाटिका अपार्टमेंट के सामने चार गाड़ियों से रास्ता और ब्लॉक किया गया था. इनमें से एक गाड़ी में हरेंद्र चौहान और चंदन चौहान सवार थे. जबकि अन्य गाड़ियों में 8-10 लोग सवार थे. आरोप लगाया गया है कि इनमें से कुछ लोग पिस्टल से लैस थे. दोनों पुलिसकर्मियों ने रास्ता देने के लिए गाड़ियों को किनारे करने का आग्रह किया।
हरेंद्र चौहान के अंगरक्षक पर भी बंदूक तानने का आरोप
इस बात पर हरेंद्र चौहान और चंदन चौहान अपने साथियों को मारपीट के लिए उकसाया। मौजूद लोगों ने दोनों जवानों के साथ मारपीट शुरू कर दी. लोहे के रॉड से भी हमला किया गया. विशेष बात यह है कि हरेंद्र चौहान के अंगरक्षक पर भी बंदूक तानने और बट से दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी में दोनों का गला दबाकर मारने का प्रयास, पॉकेट में रखे ₹50,000 और सोने की चेन लेने का भी आरोप लगाया गया है. लोगों की भीड़ जुटने के बाद सभी वहां से भाग गए. भागने के दौरान एक मोबाइल फोन गिर गया, जिसे धनबाद थाने के हवाले कर दिया गया है. बताया जाता है कि घटना की सूचना पर धनबाद थाने की पुलिस भी पहुंची थी.