Dhanbad Crime: गोंदूडीह में मिली वासेपुर के युवक की लाश, मौत के कारणों को लेकर जाँच में जुटी पुलिस

धनबाद के गोंदूडीह में रेलवे जोनल ट्रेनिंग स्कूल के पास झाड़ियों से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Dhanbad Crime: गोंदूडीह में मिली वासेपुर के युवक की लाश, मौत के कारणों को लेकर जाँच में जुटी पुलिस

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के धनबाद के गोंदूडीह रविवार की सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिला. शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार रेलवे जोनल ट्रेनिंग स्कूल के समीप झाड़ियों में शव पाया गया. सुबह में शव को कुछ लोगों ने देखा. उसके बाद इसकी चर्चा इलाके में होने लगी, फिर भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. शव की पहचान करने की कोशिश शुरू हुई, तो मृतक की पहचान वासेपुर स्थित न्यू कॉलोनी के रहने वाले के रूप में हुई.  

इसके बाद लाश मिलने की सूचना परिजनों को दी गई. घटना की सूचना मिलने पर बैंक मोड़ थाना और गोंदूडीह  की पुलिस मौके पर पहुंचीं. घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस टीम ने की. उसके बाद जांच शुरू की गई. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह अभी साफ नहीं हो सका है. 

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक का शव झाड़ियों तक आखिर कैसे पहुंचा? मौत के पीछे कोई साजिश है या कोई दूसरी वजह, पूरी जांच के बाद ही मामला साफ होगा. जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. वैसे पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.