देवेंद्र नाथ महतो की "भर्ती सुधार यात्रा" को धनबाद में मिला अपार समर्थन, जयराम महतो विवाद पर क्या कहा, पढ़िए 

देवेंद्र नाथ महतो की ‘व्यवस्था सुधार यात्रा’ धनबाद पहुंची, जहां उन्होंने रोजगार, पारदर्शी भर्ती और युवाओं के अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की.

देवेंद्र नाथ महतो की "भर्ती सुधार यात्रा" को धनबाद में मिला अपार समर्थन, जयराम महतो विवाद पर क्या कहा, पढ़िए

धनबाद (DHANBAD): छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की "भर्ती सुधार यात्रा" मंगलवार को संथाल परगना होते हुए धनबाद पहुंची. इस यात्रा विनोद बाबू के समाधि स्थल बलियापुर गई और पढ़ो और लड़ो के नारे को बुलंद किया. विनोद बाबू का नारा था, पढ़ो और लड़ो. देवेंद्र महतो की यात्रा का आज नौवां दिन था. उन्होंने कहा कि यह सुधार यात्रा किसी व्यक्ति या संगठन तक सीमित नहीं है. बल्कि रोजगार का इंतजार कर रहे झारखंड के युवाओं के दिल की आवाज है. 

उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के अनुसार मिलनी चाहिए, पैसे की बदौलत नहीं. उन्होंने कहा कि उत्तरी छोटा नागपुर और संथाल परगना के दौरे के अंतिम चरण में यह यात्रा आज धनबाद पहुंची है. इस दौरान लगातार युवाओं से संवाद किया जा रहा है. यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि नौकरी की तैयारी कर रहे युवा व्यवस्था से निराश हो चुके है.  

देवेंद्र महतो ने कहा कि 45 परीक्षाओं को लेकर छात्र आंदोलन को सफलता मिली लेकिन उसके बाद निराशा भी मिली. देवेंद्र महतो के साथ पहुंची बोकारो की हबीबा ने भी लोगों से इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की. देवेंद्र महतो ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि विधायक जयराम महतो कह रहे हैं कि साथ आने से ही देवेंद्र महतो का कद बढ़ा है. इस पर देवेंद्र महतो का कहना था कि हम दोनों में कोई विवाद नहीं है. लगातार बातचीत चल रही है. जयराम दा का समर्थन यात्रा को मिल रहा है.