धनबाद-टुंडी हत्याकांड: प्रेम प्रसंग में बहनोई ने की थी साले की हत्या, महीने बाद जंगल से मिला कंकाल

धनबाद-टुंडी हत्याकांड: प्रेम प्रसंग में बहनोई ने की थी साले की हत्या, महीने बाद जंगल से मिला कंकाल

धनबाद(DHANBAD): प्यार का भूत ऐसा सवार हुआ कि बहनोई ही साले का हत्यारा बन गया. यह सनसनीखेज मामला धनबाद के टुंडी से सामने आया है. 
 गिरिडीह के रहने वाले शंकर सिंह को उसके बहनोई ने टुंडी के जंगल में बहला -फुसला  कर ले गया  और उसके बाद उसकी हत्या कर दी.  फिर पीरटांड़  थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा  दी. इसके बाद  परिवार वालों को भरमाता रहा ,लेकिन कहते हैं ना कि झूठ के पैर  नहीं होते हैं, खुलासा हो ही जाता है.  

एक महीने से शंकर सिंह का पता नहीं चल रहा था 

दर असल  पुलिस परेशान थी.  पीरटांड़  के शंकर सिंह का कुछ पता नहीं चल रहा था.  चर्चा तेज थी कि उसकी हत्या कर दी गई है.  लेकिन अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.  शंकर सिंह के बहनोई चंदन कुमार भोक्ता ने ही उसकी हत्या की और लगातार अपनी बात को बदलता रहा.  परिवार वालों को भी उस पर संदेह नहीं हुआ. लेकिन  पुलिस ने जब चंदन कुमार भोक्ता को गिरफ्तार किया, तो उसकी निशानदेही पर टुंडी के पास जंगल से एक कंकाल बरामद  हुआ.  चंदन भोक्ता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.  मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.  सूत्रों के अनुसार चंदन भोक्ता 20 जून को अपने साले शंकर सिंह को धनबाद ले जाने की बात कह कर घर से निकला था  

टुंडी के पास जंगल में ले गया और गला घोंट दी

उसके बाद वह टुंडी के पास जंगल में ले गया.  जहां उसने पत्थर और गमछे से गला घोंटकर  शंकर की हत्या कर दी.  उसके बाद उसने पीरटांड़  थाने में शंकर सिंह की गुमशुदगी   की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी.  वह एक महीने से लगातार पुलिस और ससुराल वालों को भरमाता  रहा.   हालांकि बार-बार बयान बदलने के कारण परिजनों को संदेह हुआ था.  परिजनों के अनुरोध पर जब पुलिस ने चंदन से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और पूरी बात बता दी.  उसने बताया कि  एक लड़की से वह फोन पर बात करता था.  उसने अपने साले  से उसकी बात कराई।  बाद में वह लड़की शंकर से बात करने लगी.  शंकर उसे लड़की से शादी करना चाहता था.  मना करने पर भी नहीं माना तो शंकर की हत्या कर दी.   उसके बाद पीरटांड़  पुलिस ने टुंडी पुलिस के सहयोग से  जंगल में छापेमारी की ,तो कंकाल बरामद हुआ.  पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है.