धनबाद में कांग्रेस उतरी सड़क पर, माँगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा, की गिरफ्तारी की मांग

धनबाद में जिला कांग्रेस कमिटी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को लेकर आक्रोश मार्च निकाला.

धनबाद में कांग्रेस उतरी सड़क पर, माँगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा, की गिरफ्तारी की मांग

धनबाद (DHANBAD): मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तथा उनके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुराना कांग्रेस कार्यालय से SDM ऑफिस तक आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. मार्च के बाद रणधीर वर्मा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया.

आक्रोश मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में किए जा रहे बदलावों तथा निर्वाचन आयोग की संस्थागत कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाये. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर अविलंब गिरफ्तार करने  की मांग की.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया सीधे नागरिकों के मताधिकार से जुड़ी हुई है. ऐसे में SIR की पूरी प्रक्रिया, मतदाता सूची में हुए बदलाव तथा निर्वाचन आयोग की IT प्रणाली एवं डेटा प्रबंधन की स्वतंत्र और व्यापक समीक्षा आवश्यक है.