Breaking News:कोयला कर्मियों के बोनस पर हो गया फैसला,1,10,250,पर बनी सहमति
कोल इंडिया के लगभग 2 लाख कर्मचारियों के लिए 2026 में बोनस को लेकर कोलकाता में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बैठक में देर शाम को आखिरकार फैसला हो गया. प्रत्येक को मिलेगा 1,10,250 रुपए बोनस.
धनबाद:कोल इंडिया के लगभग 2 लाख कर्मचारियों के लिए 2026 में बोनस को लेकर कोलकाता में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बैठक में देर शाम को आखिरकार फैसला हो गया. प्रत्येक को मिलेगा 1,10,250 रुपए बोनस.
सूत्र बता रहे हैं कि यूनियन 1.20 लाख बोनस पर अड़ी हुई थी, जबकि प्रबंधन पिछले साल के मुकाबले 5000 बढ़ाकर 1.08 हजार देने को राजी था. अंत में 1,10,250 पर फैसला हुआ.
कोल इंडिया ए पेक्स जेसीसी के यूनियन प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक सुबह 11:30 बजे से चल रही थी.. पिछले साल कर्मचारियों को 1.03 लाख बोनस मिला था। . हर एक साल बोनस की राशि बढ़ती रही है. सूत्रों के अनुसार मौजूदा बैठक में बीएमएस, एचएमएस, एटक और सीटू के प्रतिनिधि शामिल थे.
पिछले साल की प्रक्रिया में इंटक भी शामिल थी. लेकिन इस बार इंटक को बैठक का निमंत्रण नहीं मिला है.देखिए आंकड़ा कौन साल कितना मिला है बोनस...
.2025-26 ₹1,03,000
2024-25 ₹93,750
2023-24 ₹85,000
2022-23 ₹76,500
2021-22 ₹76,500
2020-21 ₹72,500
2019-20 ₹ 68,500
2018-19 ₹64,700
2017-18 ₹60,500
2016-17 ₹57,000
2015-16 ₹54,000