Big Update in ED Raid: कोयला कारोबारी LB सिंह का 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज,1.02 करोड़ नगदी जब्त
धनबाद में ईडी की छापेमारी के संबंध में अब अधिकृत बयान सामने आ गया है.कोयला कारोबारी एलबी सिंह के ठिकानों से बड़ी जब्ती की गई है.
धनबाद में ईडी की छापेमारी के संबंध में अब अधिकृत बयान सामने आ गया है.कोयला कारोबारी एलबी सिंह के ठिकानों से बड़ी जब्ती की गई है.
धनबाद: धनबाद में ईडी की छापेमारी के संबंध में अब अधिकृत बयान सामने आ गया है.कोयला कारोबारी एलबी सिंह के ठिकानों से बड़ी जब्ती की गई है.
अधिकृत बयान में कहा गया है कि प्रवर्तन निदेशालय की रांची जोनल ऑफिस ने 28 जुलाई को कुल 31 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. इनमें अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान, गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव ,माधव सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं. यह सभी धनबाद के रहने वाले हैं. यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के तहत अवैध कोयला खनन, तस्करी, कोयला चोरी से जुड़ा है.
सर्च ऑपरेशन में टीम को बड़ी सफलता मिली है. कोयला कारोबारी एलबी सिंह का 160 करोड़ के म्युचुअल फंड को फ्रिज किया गया है तथा 1.02 करोड़ जब्त किया गया है. इसके अलावे उनके पास से बहुत सारे कागजात जब्त किए गए हैं.
लगभग 200 अचल संपत्ति के कागजात मिले हैं. बुक्स का अकाउंट को टीम ने जब्त कर लिया है.ईडी ने नवंबर 2025 में भी छापेमारी की थी.