धनबाद से बड़ी खबर: CISF बीसीसील यूनिट के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई में मुकदमा,जानिए क्या है पूरा मामला

धनबाद से एक बड़ी खबर निकल कर आई है. सी आई एस एफ बीसीसीएल यूनिट के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है

धनबाद से बड़ी खबर: CISF बीसीसील यूनिट के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई में मुकदमा,जानिए क्या है पूरा मामला

धनबाद: धनबाद से एक बड़ी खबर निकल कर आई है. सी आई एस एफ बीसीसीएल यूनिट के  दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है. उन अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है. 

सूत्रों के अनुसार यह मुकदमा सीआईएसएफ धनबाद के पूर्व उप समादेष्टा ओम कुमार तंवर और तत्कालीन लेडी इंस्पेक्टर राजलक्ष्मी वर्मा के खिलाफ हुआ है. सूचना के मुताबिक वर्तमान में ओम कुमार तंवर जयपुर में पदस्थापित हैं, जबकि राजलक्ष्मी वर्मा तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन, लालपनिया में पदस्थापित हैं. 

बताया गया है कि ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन के एक नेता ने सी आई एस एफ के  सीवीओ को एक शिकायत पत्र भेजा था. इसमें बताया गया था कि दोनों अधिकारियों ने सीआईएसएफ, धनबाद में रहते हुए वित्तीय अनियमितता की है. 

आरोप के संबंध में एक पेन ड्राइव भी उपलब्ध कराया गया था. कहते हैं कि पेन ड्राइव में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी थी .शिकायत के बाद सीआईएसएफ के सीवीओ की ओर से एक जांच कराई गई. जिसमें यह पाया गया कि दोनों अधिकारी कथित रूप से वित्तीय अनियमितता में शामिल हैं. इसके बाद धनबाद सीबीआई में प्राथमिकी कराई गई है.