बोकारो में सीबीआई की बड़ी कारवाई,आद्रा डिवीजन के रेल अधिकारी घूस लेते किए गए अरेस्ट

धनबाद:सीबीआई ने मंगलवार को बोकारो में एक बड़ी कार्रवाई की है.घूस लेने के आरोप में रेलवे के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार भोजूडीह में पदस्थापित आद्रा डिविजन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. आरोप है की मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मेडिकल लीव पास करने के लिए ₹25000 घूस मांग रहे थे. शिकायतकर्ता घूस की रकम देना नहीं चाह रहा था .

उसने इसकी शिकायत सीबीआई से की. सीबीआई ने जांच पड़ताल के बाद इस मामले को सही पाया. उसके बाद मंगलवार को शिकायतकर्ता से ₹10,000 लेते मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है.  

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसर को भी सर्च किया गया. सीबीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है की जांच अभी जारी है. गिरफ्तार अधिकारी को धनबाद में सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. 

बता दें कि आद्रा डिवीजन साउथ ईस्टर्न रेलवे में पड़ता है. और बोकारो का भोजुडीह आद्रा डिवीजन में ही आता है. सीबीआई की आज की कार्रवाई से रेल महकमे हड़कंप मच गया है.