बागेश्वर धाम की सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद में मुक़दमा, अगली सुनवाई 18 दिसम्बर को
बागेश्वर धाम की सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद के कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है. यह मुकदमा धनबाद के भागाबांध निवासी मिथुन यादव ने दायर किया है.
धनबाद(DHANBAD):बागेश्वर धाम की सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद के कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है. यह मुकदमा धनबाद के भागाबांध निवासी मिथुन यादव ने दायर किया है. सीजेएम की अदालत में शिकायतवाद दायर किया गया है. मिथुन यादव ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भाषण में भगवान श्री कृष्णा और वृंदावन के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसे उनके तथा अन्य लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. कहा गया है कि भगवान कृष्ण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र है. उनके धार्मिक स्वरूप पर आपत्तिजनक टिप्पणी से लाखों लोगो की भावनाओं को ठेस पहुंची है. याचिकाकर्ता ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है. शिकायतवाद के समर्थन में याचिकाकर्ता ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एवं सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो रिकॉर्डिंग को भी अदालत में समर्पित किया है. अदालत ने मुकदमे को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है. जानकारी के अनुसार मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 18 दिसंबर तय की गई है.