ब्रेकिंग: धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में साक्ष्य के अभाव में मामा और हर्ष सिंह बरी 

धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में शनिवार को फैसला आ गया है. धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने फैसला सुना दिया है. फैसले में नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा और रघुकुल से जुड़े हर्ष सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है.

ब्रेकिंग: धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में साक्ष्य के अभाव में मामा और हर्ष सिंह बरी

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में शनिवार को फैसला आ गया है.  धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने फैसला सुना दिया है.  फैसले में  नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा और रघुकुल से जुड़े  हर्ष सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है.   सरायढेला थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर मोड़ के पास उनकी हत्या कर दी गई थी. वह बिग बाजार के सामने से गुजर रहे थे .इसी दौरान उन पर गोलियां बरसा दी गई थी.  

घटना के समय रंजय सिंह के साथ राजा यादव भी मौजूद थे. फायरिंग में रंजय सिंह की मौत हो गई. राजा यादव बच गए. बाद में राजा यादव इस मामले में  गवाह बने. इसके बाद राजा यादव की शिकायत पर सरायढेला थाने में मामला दर्ज किया गया था. .रंजय सिंह की हत्या 29 जनवरी 2017 को सरायढेला थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर मोड़ के पास गोली मारकर  कर दी गई थी. घटना के समय वह अपने सहयोगी राजा यादव के साथ   थे. हमले में राजा यादव बच गए  और बाद में पुलिस जांच में इस मामले के प्रमुख चश्मदीद गवाह बने.

 बता दें कि मामले में पांच सितंबर को फैसला सुनाया जाना था. लेकिन उस दिन अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने अदालत में आवेदन देकर कानूनी बिंदुओं पर बहस के लिए समय देने का अनुरोध किया था. इसके बाद अदालत ने फैसला टाल दिया और 19 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई थी.