BREAKING: धनबाद के बहुचर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो की गिरफ्तारी से खुलेगा पूरा राज
धनबाद पुलिस ने झरिया के बहुचर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है. यह हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती बानी हुई थी. सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बरमसिया का सूरज यादव और भूदा का प्रशांत रावत शामिल है. पुलिस दोनों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
धनबाद (DHANBAD): धनबाद पुलिस ने झरिया के बहुचर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है. यह हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती बानी हुई थी. सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बरमसिया का सूरज यादव और भूदा का प्रशांत रावत शामिल है. पुलिस दोनों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूरज यादव के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस पहुंची, पुलिस टीम को देखते ही सूरज भागने का प्रयास करने लगा.
इसी क्रम में छत से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया. उसका बाया पैर टूट गया है. पुलिस उसे हिरासत में लेने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में पहुचायां. यह गिरफ्तारी शनिवार की रात हुई बताई गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्याकांड में किन-किन लोगों की भूमिका रही है. उम्मीद की जा रही है कि दो की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है.
उल्लेखनीय है कि धनबाद शहर के आठ लेन सड़क के किनारे होटल पाम इन के समीप 18 अक्टूबर को इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. मृतक के पिता की शिकायत पर यह एफआईआर हुई थी. यह घटना 18 अक्टूबर की देर रात को हुई थी. इस मामले में अभिजीत सिंह के पिता राज प्रकाश सिंह ने बरमसिया के पांच सहित 20 अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी. अभिजीत की हत्या बड़ी निर्मम ढंग से की गई थी. दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे अभिजीत के सिर को कुचल दिया गया था. उसका सामान भी लूटकर आरोपी फरार हो गए थे. इलाज के दौरान दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में 19 अक्टूबर की सुबह अभिजीत ने दम तोड़ दिया था.