Breaking: बारामुड़ी खटाल विवाद में तत्काल राहत, अंचल ऑफिस में अब 19 नवंबर को होगी सुनवाई

धनबाद के बारामुड़ी खटाल मामले की अगली सुनवाई अब 19 नवंबर को होगी। सामाजिक कार्यकर्ता बसंत यादव ने इसकी पुष्टि की है.

Breaking: बारामुड़ी खटाल विवाद में तत्काल राहत, अंचल ऑफिस में अब 19 नवंबर को होगी सुनवाई

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बारामुड़ी  खटाल मामले की अगली सुनवाई अब 19  नवंबर को होगी.  सामाजिक कार्यकर्ता बसंत  यादव ने इसकी पुष्टि की है.  प्रशासन ने छठ पूजा को देखते हुए खटाल वालों को राहत दी है.  बारामुड़ी  खटाल को लेकर धनबाद में विवाद छिड़ा हुआ है. बताते है कि बीस  साल पहले  धनबाद जिला प्रशासन ने ही बारामुड़ी  की जमीन पर खटाल वालों को बसाया था.  उस समय धनबाद की डीसी डॉक्टर बीला  राजेश थीं. 

खटाल वाले यही कह रहे हैं कि वह अतिक्रमणकारी  नहीं है , बल्कि सरकार ने उन्हें बसाया था.  अब उन्हें  उजाड़ने की तैयारी की जा रही है.  बारामुड़ी  खटाल के लोगों को पूर्व में दिए गए नोटिस के अनुसार सोमवार को अंचल कार्यालय में सैकड़ो लोग पहुंचे थे.  अंचल कार्यालय से उन्हें जमीन से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने और अपना पक्ष रखने  की तिथि निर्धारित हुई थी. 

बताया जाता है कि  पहुंचे लोगों ने अंचल अधिकारी से छठ पूजा तक मोहल्ला देने का अनुरोध किया।  इसके बाद अंचल अधिकारी ने अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तिथि तय की है.  इस दिन सभी को जमीन से संबंधित कागजात लेकर उपस्थित होने और अपना पक्ष रखने को कहा गया है.  बारामुड़ी  खटाल को लेकर राजनीति भी गर्म है.  खटाल के समर्थन में 4 नवंबर को पूर्णिया के  सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में रैली प्रस्तावित है.  दावा किया गया है कि इस कार्यक्रम में झारखंड के मंत्री संजय यादव भी शामिल होंगें.