BREAKING :मेयर संजीव सिंह के करीबी रहे रंजय सिंह हत्याकांड में फैसले की तिथि टली
मेयर संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह की हत्या मामले में 5 सितंबर को आने वाला फैसला टल गया है.अब अदालत फैसले के लिए अगली तारीख निर्धारित करेगी।
मेयर संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह की हत्या मामले में 5 सितंबर को आने वाला फैसला टल गया है.अब अदालत फैसले के लिए अगली तारीख निर्धारित करेगी।
धनबाद(DHANBAD) | मेयर संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह की हत्या मामले में 5 सितंबर को आने वाला फैसला टल गया है. अब अदालत फैसले के लिए अगली तारीख निर्धारित करेगी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को अदालत की कार्रवाई शुरू होते ही मुकदमे में अभियोजन का संचालन कर रहे अपर लोक अभियोजक ने अदालत में आवेदन देकर कहा कि उन्हें कानूनी बिंदु पर बहस करनी है. इसलिए उन्हें समय दिया जाए. न्यायालय ने अभियोजन के आवेदन को स्वीकार कर फैसले की तिथि को आज स्थगित कर दिया।