Breaking: आईआईटी (आईएसएम ) में फिर एक सुसाइड केस,परिसर में फांसी से लटक मजदूर ने दी जान, जांच शुरू
धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में मंगलवार को फिर एक दुर्घटना हो गई है. जानकारी के अनुसार संस्थान परिसर में एक ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है
धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में मंगलवार को फिर एक दुर्घटना हो गई है. जानकारी के अनुसार संस्थान परिसर में एक ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है
धनबाद(DHANBAD): धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में मंगलवार को फिर एक दुर्घटना हो गई है. जानकारी के अनुसार संस्थान परिसर में एक ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या क्यों की , सुसाइड की क्या वजह क्या रही, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. यह घटना निर्माणाधीन छह मंजिलें मकान में हुई है. घटना की सूचना जंगल की आग की तरह फ़ैली ,उसके बाद संस्थान में हड़कंप मच गया.
पुलिस को घटना की सूचना दी गई, पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मजदूर के बारे में बताया जा रहा है कि वह बिहार के खगड़िया का रहने वाला है, हालांकि अभी इसकी धिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. संस्थान परिसर में अफरा तफरी का माहौल है. उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर को भी संस्थान परिसर में पेट्रोलियम फाइनल ईयर का एक छात्र ने आठवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी थी.
उसका नाम प्रतीक राजकुमार बताया गया था और वह महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था. 31 अक्टूबर की सुबह वह हॉस्टल की आठवीं मंजिल से कूद गया था. यह हॉस्टल 15 मंजिला है. मृतक के परिजन महाराष्ट्र से धनबाद पहुंचे थे और लाश को अपने साथ ले गए थे. परिवार वालों के अनुसार छात्र कुछ दिनों से तनाव में था. इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया था. मंगलवार को फिर एक मजदूर ने सुसाइड कर लिया है.