गोविंदपुर से लापता युवक का ढोकरा हाल्ट के पास मिला शव, मची सनसनी, पुलिस पहुंची तो क्या हुआ?
गोविंदपुर के सबलपुर निवासी 24 वर्षीय पवन कुमार सेन का शव ढोकरा हाल्ट के पास मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस संदिग्ध मौत की जांच कर रही है.
गोविंदपुर के सबलपुर निवासी 24 वर्षीय पवन कुमार सेन का शव ढोकरा हाल्ट के पास मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस संदिग्ध मौत की जांच कर रही है.
धनबाद(DHANBAD): गोविंदपुर से लापता पवन कुमार सेन की लाश ढोकरा हाल्ट के पास मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पवन कुमार सेन की हत्या की गई है अथवा किस वजह से उनकी मौत हुई है , पुलिस इसकी जांच कर रही है. लेकिन कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. चर्चा के मुताबिक 6 अक्टूबर की शाम को फोन करके किसी ने उन्हें घर से बुलाया और उसके बाद उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा था. अचानक शनिवार को ढोकरा हाल्ट के पास शव मिलने की सूचना मिली.
परिजन -भागे भागे पहुंचे और शव की पहचान की. गोविंदपुर के सबलपुर निवासी 24 वर्षीय पवन कुमार सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह दो बच्चों के पिता थे और अखबार बांटने का काम करते थे. उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है. सबलपुर पंचायत के मुखिया नितेश गोप ने बताया कि 6 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे पवन को फोन कर कहीं बुलाया गया था. इसके बाद से वह लापता हो गए. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की और थाने में इसकी सूचना दी.
दो दिन बाद धनसार थाना क्षेत्र के ढोकरा हॉल्ट के पास एक शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली. इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. वहां उन्होंने शव की पहचान पवन कुमार सेन के रूप में की. पवन की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, इस मामले में मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भेज दिया हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.