धनबाद के बरवाड्डा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
सोमवार को धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई
सोमवार को धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई
धनबाद(DHANBAD): सोमवार को धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई .यह खबर जंगल की आग की तरह फैली और लोग भागे-भागे पहुंचे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. यह घटना कैसे हुई है, कब हुई है, इसका खुलासा होना अभी बाकी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है , लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकता है.
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में आठ लेन सड़क किनारे पेड़ से झुलता मिला है शव, घटना भेलाटांड़ स्थित बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय के सामने की है. मृतक की पहचान ठाकुरकुल्ही आंगनबाड़ी के समीप रहने वाले 26 वर्षीय राकेश कुमार वर्मा उर्फ आकाश वर्मा के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि राकेश मजदूरी का काम करता था और घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था. इसी दौरान सड़क किनारे पेड़ से उसका शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक के दोनों भाई घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।