Big Breaking : धनबाद के विनोद नगर रेलवे लाइन के पास  अधिवक्ता की लाश मिलने से सनसनी ,आरपीएफ -पुलिस जाँच में जुटी

धनबाद के एक अधिवक्ता आदित्य केसरी का शव रविवार की सुबह मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

Big Breaking : धनबाद के विनोद नगर रेलवे लाइन के पास  अधिवक्ता की लाश मिलने से सनसनी ,आरपीएफ -पुलिस जाँच में जुटी

धनबाद: धनबाद के एक अधिवक्ता आदित्य केसरी का शव  रविवार की सुबह मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.  रविवार की सुबह धनबाद के विनोद नगर स्थित रेलवे लाइन के समीप लाश  देखी गई.  उसके बाद तो इलाके में हड़कंप मच गया.  किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है, यह  अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.  लेकिन    ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत होने की संभावना है.  

लाश मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई.  आरपीएफ और धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंचीं ।  पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH  भेज दिया है.  घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.  जानकारी के अनुसार आदित्य केसरी के बड़े भाई भी अधिवक्ता है.  

घटना की सूचना मिलने के बाद मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई.  फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आदित्य केसरी रेलवे लाइन के पास किन परिस्थितियों में पहुंचे और कैसे उनकी मौत हुई? पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही हैं.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों  का पता चल पाएगा।  इस बीच सूचना मिली है कि आदित्य केसरी की पत्नी भी पेशे  से वकील है.