BCCL के महाप्रबंधक चाकू से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती,क्या बताया पुलिस को?

बीसीसीएल के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार शुक्रवार को घायल हो गए. चाकू लगने से वह घायल बताए गए हैं. सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में वह रहते हैं.

BCCL के महाप्रबंधक चाकू से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती,क्या बताया पुलिस को?

धनबाद: बीसीसीएल के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार शुक्रवार को घायल हो गए. चाकू लगने से वह घायल बताए गए हैं. सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में वह रहते हैं. 

घटना के बाद आनन फानन में उन्हें केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. वह कोयला भवन स्थित मुख्यालय में पदस्थापित हैं. बीसीसीएल सीएमडी के तकनीकी सचिव भी हैं. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायढेला थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल प्रवीण कुमार से मामले की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेड पर चाकू रखा था. 

करवट लेने के दौरान चाकू उनके पेट में लग गया. जिसे वह घायल हो गए. फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.