BCCL: कोयला माफिया के खिलाफ कोलियरी से सड़क तक सूक्ष्म निगरानी, कोयला मंत्रालय भी ले रहा अपडेट
बीसीसीएल मैनेजमेंट कोयला चोरी, अवैध ट्रांसपोर्टेशन के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई से तनिक पीछे हटने को तैयार नहीं
बीसीसीएल मैनेजमेंट कोयला चोरी, अवैध ट्रांसपोर्टेशन के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई से तनिक पीछे हटने को तैयार नहीं
धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल मैनेजमेंट कोयला चोरी, अवैध ट्रांसपोर्टेशन के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई से तनिक पीछे हटने को तैयार नहीं . लगातार सिस्टम को अपडेट किये जा .रहे है. कोयला मंत्रालय की नजर भी इस पर बनी हुई है. दरअसल, कोयला इंडस्ट्री में अभी "जीरो कोल् लीकेज" योजना के तहत तेजी से काम हो रहा है. सीआईएसएफ को और "पावरफुल" बनाया गया है. बीसीसीएल मुख्यालय में कमांड एवं कंट्रोल सेंटर काम कर रहा है. यहां से कोयला खदानों, कोल् डंप , बे ब्रिज की एक्टिविटीज पर नजर रखी जा रही है. गुरुवार को कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉक्टर गोपाल सिंह ने भी इसका निरीक्षण किया और पूरी जानकारी एकत्रित की.
सीसीटीवी, जीपीएस, वाहन पहचान प्रणाली अब एकीकृत
सूचना के मुताबिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए खदानों ,कोल डंप और बे ब्रिज की गतिविधियों की निगरानी को और अधिक मजबूत बनाया गया है. सीसीटीवी, जीपीएस, वाहन पहचान प्रणाली और वे ब्रिज स्वचालन जैसी तकनीकों के एकीकृत प्रयोग से कोयला परिवहन में पारदर्शिता बढ़ाने और परिचालक व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। दरअसल, कोयला चोरी, इलीगल माइनिंग और अवैध परिवहन बीसीसीएल के लिए बड़ी समस्या है. कोयला चोरी की बढ़ती घटनाओं से कोयले के खरीदार भी कम मिलते हैं.
बीसीसीएल पर उत्पादन का दबाव है. कंपनी उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही हैं
वैसे फिलहाल बीसीसीएल पर उत्पादन का दबाव है. कंपनी उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही हैं. नए-नए तरीके अख्तियार किये जा रहे हैं. क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को स्पष्ट कह दिया गया है कि अब शहर में नहीं रहेंगे, उन्हें कोलियरी क्षेत्र में आवंटित आवास में ही रहने का स्पष्ट आदेश दे दिया गया है. मतलब साफ है कि बीसीसीएल किसी भी तरह की ढ़िलाई देने के मूड में नहीं है. यह अलग बात है कि कोयला चोरी का विरोध अब ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग खुलकर कर रहे हैं. धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं. लिखित शिकायत कर रहे हैं. ऐसे में बीसीसीएल भी अब निगरानी के तरीके को अपग्रेड किया है. सीआईएसएफ की ओर से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जहां कोई भी अवैध खनन, कोयला चोरी की सूचना दे सकता है.