बारामुड़ी खटाल विवाद : खटाल बचाने के लिए सड़क पर उतरे पप्पू यादव, बोले- जरूरत पड़ी तो धनबाद से रांची तक करेंगे पैदल मार्च

बिहार -झारखण्ड में मां -मौसी का रिश्ता है. झारखंड में किसी के साथ कुछ गलत होगा तो बिहार को तकलीफ होगी

बारामुड़ी खटाल विवाद : खटाल बचाने के लिए सड़क पर उतरे पप्पू यादव, बोले- जरूरत पड़ी तो धनबाद से रांची तक करेंगे पैदल मार्च

धनबाद(DHANBAD):   बिहार -झारखण्ड में मां -मौसी का रिश्ता है. झारखंड में किसी के साथ कुछ गलत होगा तो बिहार को तकलीफ होगी. यह कहना है पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का. इधर ,तमाम राजनीतिक उठापटक के बावजूद बुधवार को पूर्णिया(बिहार ) के सांसद पप्पू यादव धनबाद पहुंचे.  खटाल बचाने  की रैली में हिस्सा लिया.  उन्होंने खटाल हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया. साथ ही सभी से अपील किया कि पार्टी और दल से ऊपर उठकर खटाल वालों का सपोर्ट करें.  बुधवार को धनबाद पहुंचे सांसद ने कहा कि वह सांसद ढुल्लू महतो और विधायक  जयराम महतो से भी अपील करेंगे कि लड़ाई में साथ दें. 

खटाल चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बेदखल नहीं होने दिया जाएगा

 भरोसा दिया कि   खटाल चलाने वालों को किसी भी कीमत पर उनके आशियाने से बेदखल नहीं होने दिया जाएगा.  जरूरत पड़ी तो वह धनबाद से रांची तक पैदल मार्च करेंगें  बता दें कि बारामुड़ी  खटाल हटाने के लिए धनबाद जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है.  इसका विरोध हो रहा है.  इसी विरोध के कार्यक्रम में शामिल होने पप्पू यादव धनबाद पहुंचे थे.  उन्होंने साफ किया कि   खटाल हटाने की कार्रवाई उनकी लाश पर ही हो सकती है.  उन्होंने कहा कि खटाल  संचालकों का मुद्दा केवल जमीन से नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति और रोजगार से भी जुड़ा है.  पप्पू यादव ने कहा कि बारामुड़ी  खटाल के मामले में उनकी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत हुई है.  मुख्यमंत्री ने उन्हें इस मामले में पहल करने का भरोसा दिया है.  

सवाल -खटाल में क्या केवल यादव समाज के लोग ही रहते हैं  ?

उन्होंने कहा कि खटाल के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए.  सांसद ने कहा कि बारामुड़ी  के खटाल में केवल यादव समुदाय के लोग ही नहीं रहते है.  बल्कि आदिवासी पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के परिवार भी इससे जुड़े हुए हैं.  इसलिए मामला किसी एक समुदाय या वर्ग का नहीं है.  उन्होंने केंद्र सरकार को भी कठघरे  में खड़ा किया और कहा कि केंद्र सरकार की रॉयल्टी का उचित हक झारखंड को नहीं मिल रहा है. पप्पू यादव ने कहा कि खटाल मामले में भाजपा झूठ बोल रही है.  आगे कहा कि शिबू सोरेन की पहल पर खटाल के लोगों को राज्य भर में न्याय मिला था.  बीजेपी की गिद्ध दृष्टि छत्तीसगढ़, ओडिशा  की तरह झारखंड पर भी है, लेकिन हेमंत सोरेन के आगे भाजपा की दाल नहीं गलेगी.