झारखंड के नाम एक और बड़ी उपलब्धि: मात्र बीस साल की उम्र में धनबाद की बेटी बनी क्रिकेट टीम की कप्तान
झारखंड के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. धनबाद की महिला क्रिकेटर आनंदिता किशोर की उपलब्धि से झारखंड का नाम भी रोशन हुआ है
झारखंड के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. धनबाद की महिला क्रिकेटर आनंदिता किशोर की उपलब्धि से झारखंड का नाम भी रोशन हुआ है
धनबाद: झारखंड के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. धनबाद की महिला क्रिकेटर आनंदिता किशोर की उपलब्धि से झारखंड का नाम भी रोशन हुआ है .धनबाद की बेटी आनंदित केवल 20 साल की उम्र में झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनाई गई है.
आनंदित ने सबसे कम उम्र में झारखंड की कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. पुणे में बीसीसीआई सीनियर महिला नेशनल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड की टीम हिस्सा लेगी. टीम पुणे के लिए अब रवाना होगी. सीनियर टीम की कप्तानी मिलने पर आनंदिता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें तीनों फॉर्मेट में कप्तानी सौंपी गई है.
इससे पहले वह झारखंड अंडर-19 और अंडर 23 टीम की कप्तान रह चुकी है. आनंदिता धनबाद की रहने वाली है. झारखंड की बेटी आनंदिता किशोर ने अपनी प्रतिभा मेहनत और नेतृत्व क्षमता से क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है.
आनंदिता किशोर की उपलब्धि के पीछे उनकी मेहनत लगन और आत्मविश्वास की बड़ी भूमिका है. सीनियर टीम की कप्तानी जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके सामने अपने नेतृत्व क्षमता साबित करने का भी मौका है. उनकी इस सफलता से धनबाद के खेल प्रेमियों और झारखंड के क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह है.