एसीबी को बड़ी सफलता:फर्जी दस्तावेज जमा कर छह करोड़ से अधिक मुआवजा राशि लेने वाला बिहार से गिरफ्तार,क्या था पूरा खेल?
धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में एसीबी को एक बड़ी सफलता मिली है.गलत तरीके से छह करोड़ से अधिक का मुआवजा लेने के कथित मामले में यह सफलता मिली है
धनबाद: धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में एसीबी को एक बड़ी सफलता मिली है.गलत तरीके से छह करोड़ से अधिक का मुआवजा लेने के कथित मामले में यह सफलता मिली है. बिहार के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
यह जानकारी एसीबी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. बताया गया है कि निगरानी थाना कांड संख्या 32 / 16 में प्राथमिकी अभियुक्त नरसिंह दास को बिहार के अरवल जिला से गिरफ्तार किया गया है .धनबाद रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान आरोपी द्वारा भू अर्जन कार्यालय ,धनबाद में जाली एवं बनावटी दलीलों के आधार पर करोड़ों रुपए का सरकारी मुआवजा प्राप्त किया गया है.
आरोपी को सरकारी राजस्व का गवन करने के आरोप में 5 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि नरसिंह दास द्वारा धनबाद मौज संख्या 51 खाता संख्या 121 प्लॉट संख्या 1630 में फर्जी दलील संख्या 25 560 दिनांक 21. 10. 70 के सहारे अपना बताते हुए 6, 32, 13, 585.99 रुपए का अवैध मुआवजा राशि प्राप्त की गई है.
जिला अवर निबंधन, धनबाद के कार्यालय से प्राप्त दस्तावेज के अनुसार यह दलील क्रेता हराधन महतो एवं अन्य के नाम पर बांग्ला लिपि में निबंधित पाई गई है. जबकि अभियुक्त ने इसे अंग्रेजी में तैयार कराया था. गिरफ्तारी के बाद नरसिंह दास को न्यायिक हिरासत में भेजने कीअग्रतार कार्रवाई की जा रही है.