मंत्री की बेटी की मौत पर पूर्णिमा नीरज सिंह का बहुत ही मार्मिक पोस्ट, उस शून्यता को देख रही थी, जो दस सालों से लेकर घूम रही हूं

झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के अकाल मृत्यु पर झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट डाली है

मंत्री की बेटी की मौत पर पूर्णिमा नीरज सिंह का बहुत ही मार्मिक पोस्ट, उस शून्यता को देख रही थी, जो दस सालों से लेकर घूम रही हूं

 

धनबाद: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के अकाल मृत्यु पर झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट डाली है. कहा है कि आज कोई तस्वीर, कोई फोटो नहीं है ,नहीं खींचकर सोशल मीडिया में डालने की कोई हड़बड़ी. वहां खड़ी बस उस शून्यता को फिर देख रही थी ,जो 10 सालों से लेकर घूम रही हूं.

आगे कहा है कि इस संसार का अगर कोई मुझसे सबसे बड़े दुखों में से कोई पूछे तो मैं कहूँगी कि अपने से बाद में जन्मे हुए को अपने से पहले जाते हुए देखना। मेरी बड़ी बहन दीपिका पांडे सिंह जी ने भी आज एक ऐसा ही दिन देखा, जब उनकी छोटी बेटी त्विषा आज हम सब को छोड़ कर चली गई. 

एक बात सच बोलूँ तो बहुत सारे लोग इस दुख की कल्पना भी नहीं कर सकते. क्योंकि जो इससे गुज़रता है, वही इसको जानता है. एक परिवार के सदस्य का असमय चले जाना एक असहनीय पीड़ा , शून्यता, निराशा,दुख और केवल स्मृतियाँ छोड़  जाता है . जाना तो एक दिन हम सबको है,बस  असमय जाना एक पूरे परिवार को दुख के अंधेरे में ढकेल देता  है ,जहाँ से वापस आना असंभव हो जाता है.
आज कोई तस्वीर, कोई फोटो नहीं है, ना ही खींच कर सोशल मीडिया में डालने की कोई हड़बड़ी। वहाँ खड़ी बस उस शून्यता को फिर देख रही थी ,जो दस सालों से लेकर घूम रही हूँ.

बेटी का प्यार का नाम त्विषा है ना की तृषा,.इस प्रदेश की सबसे जानी मानी महिला के रूप में आप सब उन्हें जानते हैं, लेकिन मैंने उन्हें एक माँ के रूप में देखा। जो एक भी पल अगर फुर्सत का मिलता तो अपनी बेटियों के साथ बिताने प्रदेश के किसी भी  कोने से उनके पास पहुँच जाती. 
भगवती जगदंबा उन्हें शक्ति दें.

बेटी त्विषा को सद्गति ! 
अपने नाम के अनुरूप ही आपने अपने माता पिता के जीवन को प्रकाश से भरा था. मेरी प्रार्थना है कि अब आपकी वही आभा उनको इस दुख में शक्ति दे.