कहां गया मेरा बेटा? नैनीताल के चाइना पीक जंगल में लापता अर्नव का 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग,बेटे की तलाश में भटक रहे पिता

झरिया के एक पिता पूछ रहे हैं कि कोई तो बताएं- उनका बेटा कहां है, कहां गया मेरा बेटा? क्या उसे जमीन निगल गई या आसमान खा गया?

कहां गया मेरा बेटा? नैनीताल के चाइना पीक जंगल में लापता अर्नव का 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग,बेटे की तलाश में भटक रहे पिता

धनबाद(DHANBAD): झरिया के एक पिता पूछ  रहे हैं कि कोई तो बताएं- उनका बेटा कहां है, कहां गया मेरा बेटा?  क्या उसे जमीन निगल  गई या आसमान खा  गया? झरिया का रहने वाला अर्नव  पिछले सात आठ दिनों से लापता है.  वह छह  नवंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ नैनीताल के चाइना पीक जंगल घूमने गया था.  इस दौरान वह लापता हो गया.  पुलिस और एनडीआरएफ की टीम जंगलों में उसे तलाश रही है ,लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है.  झरिया निवासी पंकज कुमार सिंह के पुत्र अर्नव  का कहीं कोई पता नहीं चल रहा है.  बेटे की तलाश में नैनीताल पहुंचे पिता की आंखें हर गुजरते पल के साथ सवाल कर रही है.  उन्हें उम्मीद है कि कोई आएगा और कहेगा  कि अर्नव  मिल गया? लेकिन दिन बीतता   जा रहा है और इंतजार बढ़ता जा रहा है. 

झरिया निवासी पंकज कुमार सिंह का पुत्र है अर्नव 
 
झरिया निवासी पंकज कुमार सिंह का पुत्र अर्नव  नैनीताल स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में पढ़ता  है.  6 नवंबर को वह अपने तीन दोस्तों के साथ नैनीताल के चाइना पीक  के जंगल में घूमने गया था और वह लापता हो गया है.   8 अगस्त को पिता  उसे खुद यहां छोड़कर गए थे, लेकिन पढ़ाई पूरी होने के पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.  एनडीआरएफ ,पुलिस और वन विभाग की टीम  तलाश में जुटी हुई है.  टीम  घने जंगलों वाले हिस्से में भी सर्च अभियान चला रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है. परिवार के लिए हर सुबह एक नई उम्मीद लेकर आती है और हर शाम उसे उम्मीद को तोड़ कर चली जाती है. 

6 नवंबर 2026 की शाम से लापता है अर्नव 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  उत्तराखंड के नैनीताल जिले में चाइना  पीक (नैना पीक) क्षेत्र के घने जंगलों से 6 नवंबर 2026 की शाम से लापता 19 वर्षीय छात्र अर्नव  कुमार  की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), डॉग स्क्वॉड, ड्रोन टीम और वन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार तलाश अभियान चला रही है. कई दिन बीत जाने के बावजूद युवक का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. यह मामला प्रदेश में ट्रेकिंग और दुर्गम पहाड़ी इलाकों से जुड़ी गुमशुदगी की समस्या को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

चाइना   पीक नैनीताल शहर की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्नव   भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पढ़ता है. .  6 नवंबर को उसके   तीन दोस्त  मिलने नैनीताल पहुंचे , चारों हल्द्वानी में रुकने के बाद दोपहर करीब दो बजे चीना पीक की ट्रैकिंग पर निकले।  शाम करीब चार-पांच बजे वापसी के दौरान अर्नव  अपने साथियों से थोड़ी दूरी पर पीछे रह गया  और अचानक गायब हो गया । दोस्तों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन जब कोई निशान नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।समुद्र तल से 2611 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चाइना   पीक नैनीताल शहर की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है.  इसकी दूरी नैनीताल शहर से 6 किलोमीटर है । इस पर्वत की चोटी से जहॉ एक ओर हिम से ढके हुए हिमालय का पश्चिम में बंदर पूंछ चोटी से पूर्व में नेपाल के अपि एवं नरी चोटी तक का विहंगम दृश्य दिखायी देता है, वहीं दूसरी ओर नैनीताल शहर की सुंदरता का ‘बर्ड आई व्यू’ देखाई देता है.