बलियापुर में अपराध की वारदात , बाइक सवार पहुंचे और दुकानदार से गहनों से भरा बैग लेकर भाग निकले,फिर क्या हुआ?
धनबाद के बलियापुर में शनिवार को अपराधियों की मौजूदगी से सनसनी फैल गई.बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया.
धनबाद के बलियापुर में शनिवार को अपराधियों की मौजूदगी से सनसनी फैल गई.बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया.
धनबाद।धनबाद के बलियापुर में शनिवार को अपराधियों की मौजूदगी से सनसनी फैल गई.बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार हटिया रोड स्थित सोनी ज्वेलर्स के संचालक से शनिवार की शाम आभूषणों से भरा बैग लेकर अपराधी फरार हो गए .
यह घटना शाम लगभग 6:00 बजे के आसपास की बताई गई है. सूचना पाकर बलियापुर पुलिस पहुंची और बदमाशों का पीछा किया.दुकानदार भी पीछे दौड़े, लेकिन उनका पता नहीं चल सका है.
बताया जाता है कि दुकानदार रोज की तरह शनिवार को भी दुकान में रखें गहनों को बैग में रखकर घर ले जाने की तैयारी कर रहा था. करीब 6:00 बजे दुकान बंद करने के लिए आभूषणों से भरा बैग जमीन पर रखा और ताला लगाने लगा. इसी दौरान काला शर्ट, पैंट पहने एक युवक उनके पास आया और जमीन पर रखा गहनों से भरा बैग उठा कर भागने लगा. इसके बाद वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर झरिया की ओर भाग गया.
दुकानदार ने शोर मचाया ,लोगों की भीड़ जुटी, आसपास के लोगों ने बाइक सवार को का पीछा भी किया ,उन्हें रोकने का प्रयास किया गया,हालांकि दोनों युवक झरिया की ओर निकल गए. घटना की सूचना पर बलियापुर पुलिस भी पहुंची. उसने भी युवकों का पीछा किया.
बैग में कितने के गहने थे, इसका अभी आकलन किया जा रहा है .पुलिस मामले की जांच कर रही है.