मेयर संजीव सिंह के समर्थक रंजय सिंह हत्याकांड में फैसले की नई तारीख 19 सितंबर,कोयलांचल की लगी है टकटकी

धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में फैसले की नई तिथि 19 सितंबर तय हुई है. 19 सितंबर को फैसला सुनाया जा सकता है

मेयर संजीव सिंह के समर्थक रंजय सिंह हत्याकांड में फैसले की नई तारीख 19 सितंबर,कोयलांचल की लगी है टकटकी

धनबाद: धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में फैसले की नई तिथि 19 सितंबर तय हुई है. 19 सितंबर को फैसला सुनाया जा सकता है .

धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की है. रंजय सिंह मेयर संजीव सिंह के समर्थक बताए जाते थे. 29 जनवरी 2017 को सरायढेला थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर मोड़ के पास उनकी हत्या कर दी गई थी. 

वह बिग बाजार के सामने से गुजर रहे थे .इसी दौरान उन पर गोलियां बरसा दी गई. घटना के समय रंजय सिंह के साथ राजा यादव भी मौजूद थे. फायरिंग में रंजय सिंह की मौत हो गई.  राजा यादव बच गए. 

बाद में राजा यादव इस मामले में  गवाह बने. इसके बाद राजा यादव की शिकायत पर सराय ढेला थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने जांच के बाद मामले में नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा और रघुकुल से जुड़े हर्ष सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.