देवघर में दिनदहाड़े बड़ी लूट, पिस्तौल के बल पर व्यवसायी से 5.60 लाख की लूट
बाबा नगरी कहे जाने देवघर में अपराधियों जके हौसले बुलंद होते जा रहे है. शहर में दिन के उजाले में अपराध ऐसे हो रहे है जैसे उन्हें प्रशासन का डर हो ही ना. ऐसे में जिले दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर एक कपड़ा व्यवसायी से 5 लाख 60 हजार रुपये लूट लिए गए.
देवघर (DEOGHAR): बाबा नगरी कहे जाने देवघर में अपराधियों जके हौसले बुलंद होते जा रहे है. शहर में दिन के उजाले में अपराध ऐसे हो रहे है जैसे उन्हें प्रशासन का डर हो ही ना. ऐसे में जिले दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर एक कपड़ा व्यवसायी से 5 लाख 60 हजार रुपये लूट लिए गए. जानकारी के मुताबिक, कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी राजेंद्र मंडल बलियाचौक पर अपनी दुकान चलाते हैं. दुर्गा पूजा में हुई बिक्री की रकम बैंक में जमा कराने के लिए वह घोरपरास स्थित सिंडिकेट बैंक जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक दी और पिस्तौल दिखाकर रुपये लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए.
इस घटना की सूचना मिलते ही कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है. सड़क में लगे सीसी टीवी फुटेज खँखाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही ईली जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने हथियार दिखाकर व्यवसायी को डराया और उनके पास मौजूद 5 लाख 60 हजार रुपये लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
फिलहाल, लूट की इस वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है. गोरतलब है की यह पहला मामला नहीहै जब अपराधियों ने बिना खौफ है इस वारदात को अंजाम दिया है. ऐसे में जिला प्रशासन पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, फिलहाल अब देखना होगा की इस मामले को लेकर पुलिस क्या करती है.
रिपोर्ट- प्रशांत कुमार