देवघर में नेल पेंट कारखाने में लगी आग, अफरा तफरी का माहौल, अग्निशमन मौके पर पहुंची
देवघर में नेल पेंट कारखाने में अचानक गुरुवार की सुबह आग लग गई. आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है. घटना नगर थाना क्षेत्र के नव दुर्गा मंदिर के पास की है
देवघर में नेल पेंट कारखाने में अचानक गुरुवार की सुबह आग लग गई. आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है. घटना नगर थाना क्षेत्र के नव दुर्गा मंदिर के पास की है
देवघर:जिले में नेल पेंट कारखने में अचानक आग लग गई. जिसे आस पास अफरा तफरी का माहौल बन गया. आग की तेज लपटो से लोग दहशत में है. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया है साथ थाना को जानकारी दी. जिसके बाद अग्निशमन टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.घटना नगर थाना क्षेत्र कर नव दुर्गा मंदिर के पास की है.
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह अचनाक आग की लपटे दिखाई देने लगी. जिसके बाद मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लग सकती है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है. अग्नि शमन टीम मौके ओर आग बुझाने में लगी है.
आग से लाखों रूपये के नुकसान का आकलग किया जा रहा है. हालांकि आग बुझने के बाद साफ होगा की कितना का नुकसान हुआ और पूरी घटना कैसे हुई है.