देवघर के डॉ. एन.डी. मिश्रा को मिला राष्ट्रपति के हाथों ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट ऑफ झारखंड का सम्मान

देवघर: झारखंड के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. एन.डी. मिश्रा को सामुदायिक नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है.

देवघर के डॉ. एन.डी. मिश्रा को मिला राष्ट्रपति के हाथों ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट ऑफ झारखंड का सम्मान

देवघर: झारखंड के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. एन.डी. मिश्रा को सामुदायिक नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है. कोलकाता में आयोजित एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया (ACOIN) के 25वें इंटरनेशनल असेंबली ऑफ कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट सम्मेलन में उन्हें ‘कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट ऑफ झारखंड’ का सम्मान प्रदान किया गया.

सम्मेलन के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति रामवरण यादव ने डॉ. मिश्रा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया. यह सम्मान संताल परगना और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं और सामुदायिक नेत्र स्वास्थ्य के प्रति उनके योगदान को देखते हुए दिया गया.

डॉ. एन.डी. मिश्रा लंबे समय से संताल परगना क्षेत्र में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उनके प्रयासों से क्षेत्र में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने में योगदान मिला है. उनके इस सम्मान को देवघर सहित पूरे संताल परगना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है.

सम्मान मिलने की खबर से उनके परिजनों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है. चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी इसे डॉ. मिश्रा की वर्षों की सेवा और समर्पण का सम्मान बताया है.

जानकारी के अनुसार, एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर जनरल जे.के.एस. परिहार और महासचिव स्वपन कुमार सामंथा हैं. इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञों और सामुदायिक नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में नेत्र चिकित्सा से जुड़ी सेवाओं और सामुदायिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार