देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1200 लीटर नकली शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
देवघर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर देवघर पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने देवीपुर थाना क्षेत्र के धोबारी गांव में छापेमारी कर दो बोलेरो वाहनों से करीब 1200 लीटर नकली शराब बनाने वाला स्प्रिट बरामद किया है.
देवघर (DEOGHAR): जिले से अवैध नकली शराब को लेकर बाड़ी खबर सामने आ रही है. अवैध नकली शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर देवघर पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने देवीपुर थाना क्षेत्र के धोबारी गांव में छापेमारी कर दो बोलेरो वाहनों से करीब 1200 लीटर नकली शराब बनाने वाला स्प्रिट बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार, गिरिडीह-जमुआ की ओर से आ रहे दो संदिग्ध बोलेरो वाहनों की सूचना मिली थी. 29 अक्टूबर की देर रात पुलिस ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
बता दें, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी 42 वर्षीय अकबर अली और बुढ़ई थाना क्षेत्र के सुमगापहाड़ी निवासी 26 वर्षीय दिवाली राय के रूप में हुई है. जांच के दौरान बोलेरो संख्या JH04E 4414 से 400 लीटर और JH15E 7080 से 800 लीटर नकली शराब बनाने वाला स्प्रिट बरामद किया गया. कुल 1200 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है.
इस मामले में बुढ़ई थाना कांड संख्या 49/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं और झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. फिलहाल इस मामले में लगातार छापेमारी जारी है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही जब्त स्प्रिट के स्रोत और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. गोरतलब है की देवघर से आए दिन ऐसे मामले आ रहे है. ऐसे में जिला प्रशासन पर हर बार सवाल खड़े हो रहे है. ऐसे में अब देखना होगा की जिला प्रशासन इसके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है.
रिपोर्ट- प्रशांत कुमार