देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! एक साइबर ठग गिरफ्तार, एपीके फाइल भेजकर उड़ाते थे लोगों के पैसे

साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर मधुपुर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी फर्जी ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था.

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! एक साइबर ठग गिरफ्तार, एपीके फाइल भेजकर उड़ाते थे लोगों के पैसे

देवघर (DEOGHAR): साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर मधुपुर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी फर्जी ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था. पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 8 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुपुर थाना क्षेत्र में कुछ युवक फ्लिपकार्ट, अमेजन के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी और गूगल पर फोनपे ग्राहक सेवा के नाम पर आम लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान 24 वर्षीय दीपक कुमार दास, पिता जुगल दास, निवासी अमरतल्ला भेड़वा, थाना मधुपुर, जिला देवघर के रूप में हुई है.

एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का नियंत्रण हासिल करते थे ठग

पुलिस के अनुसार, आरोपी ठगी के लिए कई तरीके अपनाता था. वह खुद को गूगल पे, फोनपे और एयरटेल पेमेंट बैंक का ग्राहक सेवा अधिकारी बताकर लोगों को नकद वापसी का लालच देता था. इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बिजली बिल और परिवहन विभाग के चालान के नाम पर मोबाइल एप्लिकेशन की एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का नियंत्रण हासिल करता था और फिर ठगी को अंजाम देता था.आरोपी एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बनकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से बैंक कार्ड बंद कराने और दोबारा चालू कराने के नाम पर भी लोगों को अपने झांसे में लेता था.

तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 3 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड के माध्यम से साइबर ठगी में उसकी संलिप्तता सामने आई है.

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार