देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के आरोप में 7 आरोपी गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई.
देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के आरोप में 7 आरोपी गिरफ्तार

देवघर (DEOGHAR):  झारखंड के अलग अलग अलग हिस्सों में साइबर अपराध बढ़ते जा रहे है. ऐसे में पुलिस भी सतर्कता दिखते हुए ऐसे अपराधियों का पर्दाफाश कर रही है जिन्होंने ऐसी घटना को अंजाम दिया है. ताजा मामला, साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई.

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, एयरटेल पेमेंट बैंक और गूगल पे के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल कर साइबर ठगी करते थे.

सात आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाशिब मोमिन, सरजहान मोमिन, अजमल अंसारी, कमाल मोमिन, निजाम अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी और राजाबाबू मोमिन के रूप में हुई है. इनमें कुछ आरोपी पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रहने वाले हैं, जबकि कुछ झारखंड के दुमका जिले के निवासी बताए गए हैं.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 32 सिम कार्ड बरामद किए हैं. तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की बात सामने आई है.

फर्जी कैशबैक ऑफर देकर करते थे ठगी

देवघर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फर्जी कैशबैक ऑफर देकर, एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है. और यह भी पता लगाने में जुटी हुई  है की इनके पीछे कोई बड़े नेटवर्क का हाथ तो नहीं.

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार