देवघर: साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! 11 आरोपी गिरफ्तार, 12 मोबाइल और 14 सिम कार्ड बरामद
देवघर से खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया.
देवघर से खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया.
देवघर(DEOGHAR): बाबा नगरी देवघर से खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की शुरुआती जांच में गिरफ्तार आरोपियों की संलिप्तता साइबर ठगी के मामलों में सामने आई थी. ऐसे में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया.
जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधी फर्जी गूगल पे, फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देते थे. इसके अलावा, पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और ठगी करने का आरोप है. वहीं, फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर भी लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता था. पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन और 14 सिम कार्ड बरामद किए हैं. तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें भी मिली हैं.
यह कार्रवाई देवघर के सारठ थाना क्षेत्र और पत्थरड्डा ओपी क्षेत्र से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच में जुटी है. और यह जानने की कोशिश कर रही है की इस साइबर अपराधियों के पीछे कही बड़े नेटवर्क का कनेक्शन तो नहीं. पुलिस सारठ थाना क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही जिनके साथ साइबर अपराध हुआ उनसे भी पूछताछ कर रही है. गोरतलब है आए दिन देवघर से ऐसी ऐसी घटना सामने आती रही है. ऐसे में हर बार प्रशासन कार्रवाई की बात कहती नजर आती रही है लेकिन धरातल पर तस्वीर कुछ और ही देखने को मिलती है. फिलहाल इस घटना के बाद लगातार छापेमारी कर रही है.
रिपोर्ट- प्रशांत कुमार