देवघर(DEOGHAR): लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के नारों से आज पूरा देवघर शहर गूंज उठा. भाजपा द्वारा आयोजित इस पदयात्रा को लेकर पूरे देवघर शहर में भारी भीड़ देखने को मिली. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ झारखंड भाजपा के नेता,पूर्व केबिनेट मंत्री,विधायक, और देवघर जिला कमिटी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे.बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यह पदयात्रा नगर स्टेडियम से वीर कुंवर सिंह चौक तक निकली इस दौरान कॉंग्रेस पार्टी को देश की जनता को गुमराह करने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.
सत्ता से बेदखल कॉंग्रेस 2014 से देश की जनता को कर रही है गुमराह-बाबूलाल
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी 2014 में जब देश की सत्ता से बेदखल हुई तब से ये पार्टी देश की जनता को गुमराह कर रही है.कभी EVM गड़बड़ी के नाम पर तो कभी फर्जी मतदाता को लेकर तो कभी वोट चोरी के नाम पर इससे भी बात नही बनी तो देश की जनता को sir के खिलाफ बोल रही है.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कॉंग्रेस की जिस राज्य में सरकार है वहाँ विरोध क्यों नही करती सिर्फ इनकी मंशा भाजपा के खिलाफ देश की जनता को भड़काने का.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश की जनता को गुमराह कर अराजकता फैलाने की कॉंग्रेस की मंशा को भाजपा कभी पूरी नही होने देगी.इसलिए पार्टी ने फैसला लिया है कि देश भर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम कर देश की जनता को कॉंग्रेस की मंसूबा को उजागर करने का काम कर रही है और इसी के तहत लोगो को कॉंग्रेस की दिमागी नक्सल को बता रही है.
बढ़ती हुई आबादी के लिए परिसीमन जरूरी-बाबूलाल
शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश में महिला आरक्षण और परिसीमन बढ़ाने का फैसला लिया है.इसपर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश की आबादी बढ़ रही है इसलिए सीटें बढ़नी चाहिए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने जो फैसला लिया है उसका समर्थन सभी राजनीतिक दल और उसके नेता को सदन में करना चाहिए.इन्होंने कहाँ कि 1971 के बाद परिसीमन नही हुआ है लेकिन मोदी सरकार ने परिसीमन ही नही बल्कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, जिससे देश की महिलाओं की संख्या भी सदन में बढ़ेगी.
रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
