देवघर: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में CJI सूर्यकांत ने टेका माथा, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद मुख्य न्यायाधीश मंदिर से रवाना हो गए.

देवघर: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में CJI सूर्यकांत ने टेका माथा, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

देवघर (DEOGHAR): भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया. पूजा के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी. बाबा मंदिर पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया. इसके बाद मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने सबसे पहले उन्हें संकल्प कराया. फिर उन्हें गर्भगृह में ले जाया गया, जहां पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कराई गई. इस दौरान उन्होंने बाबा को जल अर्पित किया और सभी के लिए मंगलकामना की.

पार्वती मंदिर में भी टेका माथा

बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के बाद मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मंदिर परिसर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन किए. उन्होंने माता पार्वती मंदिर में शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

मीडिया से बनाई दूरी

पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद मुख्य न्यायाधीश मंदिर से रवाना हो गए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और दूरी बनाए रखी. उनके आगमन और पूजा के दौरान अन्य न्यायाधीशों के अलावा जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार