झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, ये अभ्यर्थी तुरंत करें अप्लाई

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है.

झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, ये अभ्यर्थी तुरंत करें अप्लाई

TNP DESK-: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है. ऐसे में जिन योग्य अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. झारखंड होमगार्ड भर्ती के तहत कुल 772 पदों को भरा जाना है. अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए देवघर जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट deoghar.nic.in या झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता और आयु सीमा 

देवघर होम गार्ड भर्ती में ग्रामीण क्षेत्र के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का 7वीं कक्षा पास होना जरूरी है. वहीं, शहरी क्षेत्र के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है. उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 19 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

सभी वर्गों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क

देवघर होम गार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मापदंड समेत अन्य सभी शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

देवघर होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले recruitment.jharkhand.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर देना होगा.